फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kamal Haasan meets Tamil Nadu CM Vijay submits 6 demands related to Tamil film industry

कमल हासन ने थलापति विजय से की मुलाकात, इन मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री से की छह मांगें

Sat, 16 May 2026 07:54 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 16 May 2026 07:54 PM IST
सार

Kamal Haasan Met With Vijay: तमिलनाडु चुनाव में विजय की जीत से कमल हासन खुश हैं। उन्होंने पहले उन्हें बधाई दी थी। अब उनसे मुलाकात की है। कमल ने विजय से कई मांगें की हैं।

विज्ञापन
Kamal Haasan meets Tamil Nadu CM Vijay submits 6 demands related to Tamil film industry
कमल हासन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय - फोटो : एक्स@ikamalhaasan

विस्तार

साउथ के सितारों के बीच वैसे तो कई मतभेद हैं। मगर तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को लेकर सब एकजुट हो रहे हैं। थलापति विजय ने रविवार (10 मई) को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इसके बाद उन्हें कई सितारों ने बधाई दी। अब दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने उनसे मुलाकात की है। उन्होंने शनिवार को अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें एक्स पर शेयर की हैं।
विज्ञापन

कमल हासन ने की ये मांग
कमल हासन ने तस्वीरों के साथ एक पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा 'आज, मैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, भाई विजय से मिला। उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तमिलनाडु की बेहतरी के लिए कई सपनों को मेरे साथ साझा किया। मुलाकात के दौरान उन्होंने जिस स्नेह का प्रदर्शन किया, उससे मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया। मैंने तमिलनाडु सरकार के सामने 6 अहम मांगें रखी हैं। इसमें तमिल फिल्म उद्योग के लिए सहयोग की जरूरत पर जोर दिया गया है। तमिल सिनेमा इस समय कई दिक्कतों का सामना कर रहा है। उम्मीद है कि इन कोशिशों से अच्छे नतीजे सामने आएंगे।'

'धमाल 4' और 'वेलकम टू द जंगल' के बीच नहीं होगा क्लैश; अब इस तारीख को रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

कमल ने विजय के फैसले की तारीफ की
कुछ दिनों पहले जब कमल से पूछा गया था कि क्या उनके पास फिल्म उद्योग के किसी अन्य अभिनेता के लिए कोई सलाह है, जो अब राजनीति में आ गया है, तो उन्होंने कहा था, 'तमिलनाडु की नई सरकार को मेरी बधाई। 717 शराब की दुकानों को बंद करने का फैसला एक स्वागत योग्य कदम है। इस पर लंबे समय से चर्चा चल रही थी और अब इसे लागू कर दिया गया है। यह एक सराहनीय कदम है। हमें विजय को सिर्फ एक फिल्म स्टार के तौर पर नहीं देखना चाहिए। उनकी और भी कई जिम्मेदारियां हैं।'
विज्ञापन

Kamal Haasan meets Tamil Nadu CM Vijay submits 6 demands related to Tamil film industry
कमल हासन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय - फोटो : एक्स@ikamalhaasan
विजय ने साबित किया बहुमत
थलापति विजय अब एनटी रामा राव, एमजी रामचंद्रन और जे जयललिता जैसे दिग्गज अभिनेता-राजनेताओं की कतार में शामिल हो गए हैं। उनकी पार्टी 'तमिलगा वेत्री कझगम' (टीवीके) ने तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक भूचाल ला दिया। टीवीके ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर एक रिकॉर्ड बनाया। विजय ने 234 सदस्यों वाली विधानसभा में 120 विधायकों का समर्थन जुटा लिया। विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed