फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anil kapoor share latest post for his wellness journey says letting nature set the pace for once

प्रकृति के बीच अनिल कपूर का हैंडसम लुक, सेलेब्स ने की जमकर तारीफ, नेटिजेंस बोले- 'बुढ़ापा आ ही गया...'

Wed, 29 Oct 2025 04:39 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 29 Oct 2025 04:39 PM IST
सार

Anil kapoor: बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर इन दिनों ऑस्ट्रिया में वेलनेस रिट्रीट में वेकेश पर हैं। वहां से उन्होंने अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे दुबले, फिट और चमकदार लग रहे हैं। लेकिन नेटिजेंस ने किया ट्रोल... 
 

विज्ञापन
anil kapoor share latest post for his wellness journey says letting nature set the pace for once
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@anilskapoor

विस्तार

67 साल की उम्र में भी अनिल कपूर लुक में युवाओं को कड़ी टक्कर देते हैं। उनकी फिटनेस और अनुशासन की सब तारीफ करते हैं। अनिल ने आज सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रिया से अपनी कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं। जिन्हें देखकर सेलेब्स उनके इस लुक को झक्कास बता रहे हैं, तो वहीं नेटिजेंस का कहना है कि अब अनिल का बुढ़ापा आ गया है।
विज्ञापन

 

अनिल कपूर का पोस्ट
अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी इन तस्वीरों को शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'प्रकृति को एक बार गति तय करने दें... इस जगह से जाना मुश्किल लगता है। जब भी मैं इस जगह पर आता हूं, मैं इसे छोड़ने की कल्पना भी नहीं कर सकता। #MAYRLIFE #wellnessjourney'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)


विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स और यूजर्स के कमेंट्स
एक्टर मनीष पॉल ने लिखा, '...एके', अनिल की बेटी रिया कपूर ने लिखा, 'आपको सभी याद कर रहे हैं', 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के एक्टर रजत बेदी ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। करण वीर शर्मा ने लिखा, 'स्विस में झकास को क्या कहते हैं? बहुत शानदार लग रहे हैं सर', मिलाप जावेरी ने लिखा, 'सर, क्या नजारा है! मेरा मतलब आप से है', एक यूजर ने लिखा, 'चलो कम से कम ये बुढापा तो देखा, वरना मुझे लगता था कि ये बुढापा भी हमें बुढापे में देखना होगा', एक और फैन ने लिखा, 'अरे सर, प्लीज आप दूसरा करण जौहर मत बनिए', एक और फैन ने लिखा, 'आखिरकार आप बूढ़े हो गए।'
विज्ञापन

अनिल कपूर का करियर
अनिल कपूर ने 1979 में छोटी भूमिका से करियर शुरू किया। 1983 में अनिल फिल्म 'वो साथ दिन' से बॉलीवुड में हिट हुए। इसके बाद उन्होंने 'मिस्टर इंडिया', 'तेजाब', 'राम लखन', 'ताल' और 'स्लमडॉग मिलियनेयर' जैसी कई फिल्मों से खूब नाम कमाया। अनिल फिल्म 'अल्फा' में नजर आ सकते हैं। जबकि वह इन दिनों फिल्म 'सूबेदार' में काम कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: आंखों की तारीफ करते हुए पुलकित सम्राट ने पत्नी कृति खरबंदा को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed