फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pulkit samrat wishes wife kriti kharbanda romantic birthday on beach

आंखों की तारीफ करते हुए पुलकित सम्राट ने पत्नी कृति खरबंदा को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

Wed, 29 Oct 2025 02:52 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 29 Oct 2025 02:52 PM IST
सार

Kriti Kharbanda Birthday: आज 29 अक्तूबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा का 35वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर कृति के पति और एक्टर पुलकित सम्राट ने पत्नी को जन्मदिन की खास बधाई दी है। 

विज्ञापन
pulkit samrat wishes wife kriti kharbanda romantic birthday on beach
पुलकित सम्राट और कृति - फोटो : इंस्टाग्राम@pulkitsamrat

विस्तार

पुलकित सम्राट ने अपनी पत्नी कृति खरबंदा के 35वें जन्मदिन को समुद्र तट पर खास तरीके से मनाया। पुलकित ने सोशल मीडिया हैंडल पर कई रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर कीं। इसके साथ ही पुलकित ने पत्नी ने लिए एक रोमांटिक नोट भी लिखा।
विज्ञापन

पुलकित सम्राट का पोस्ट
पुलकित ने इंस्टाग्राम पर दोनों की रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में वे रेत पर लेटे हुए एक-दूसरे की आंखों में खोए नजर आए। कृति लाल स्विमसूट में बहुत सुंदर लग रही हैं और पुलकित उन्हें प्यार से देख रहे हैं। इस पोस्ट के साथ पुलकित ने कैप्शन में लिखा, 'समुद्र का नमक हमारी त्वचा पर और डूबता सूरज तुम्हारी आंखों में... मुझे मेरा हमेशा का साथ मिल गया। जन्मदिन मुबारक, मेरा सबसे पसंदीदा नजारा @kriti.kharbanda'। पुलकित की इस पोस्ट पर सोफी चौधरी ने कृति को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे कृति- बहुत सारा प्यार।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pulkit Samrat (@pulkitsamrat)


विज्ञापन
विज्ञापन

पुलकित सम्राट का वर्कफ्रंट
पुलकित सम्राट ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। पुलकित की आने वाली वेब सीरीज का नाम 'ग्लोरी' है, जिसमें वह एक शक्तिशाली बॉक्सर की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा पुलकित फिल्म 'राहु केतु' में नजर आएंगे। फिल्म की आधिकारिक घोषणा की जा चुकी है। इस फिल्म में पुलकित और वरुण शर्मा की जोड़ी साथ में नजर आएगी। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में शालिनी पांडे नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed