फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anasuya Sengupta Best Actress award at Cannes 2024 These Celebs Congratulate her on social media

Anasuya Sengupta: अनसूया सेनगुप्ता की जीत पर खुशी से झूमे सितारे, अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर मिलीं जमकर बधाई

Sat, 25 May 2024 11:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 25 May 2024 11:44 PM IST
सार

77वें कान फिल्म फेस्टिवल में अनसूया के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के खिताब जीतने पर बॉलीवुड की फिल्मी हस्तियां भी काफी खुश हैं। कई दिग्गज सितारों ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

विज्ञापन
Anasuya Sengupta Best Actress award at Cannes 2024 These Celebs Congratulate her on social media
अनसूया सेनगुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनसूया सेनगुप्ता ने 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। वे पहली भारतीय अदाकारा हैं, जिन्होंने यह अद्भुत उपलब्धि अपने नाम की है। उनकी इस जीत से फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी झूम उठे और सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन

Pahlaj Nihalani: सीबीएफसी के पूर्व अध्यक्ष का शर्मिला टैगोर पर कटाक्ष, 'ओमकारा' के सेंसर पर उठाया सवाल!

विज्ञापन

कान में दिखा अनसूया का जलवा

अनसूया सेनगुप्ता का जलवा इस बार के कान फिल्म महोत्सव में देखने को मिला है। बल्गेरियाई फिल्मकार कॉन्स्टेंटिन बोजानोव के निर्देशन में बनी फिल्म द शेमलेस में अपनी भूमिका के लिए उन्होंने अन सर्टन रिगार्ड सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया है। इससे पहले कोई भी भारतीय अभिनेत्री यह कारनामा नहीं कर सकी है। 

विज्ञापन

सेलेब्स कर रहे जमकर तारीफ

अनसूया की इस ऐतिहासिक जीत पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “आपको बहुत-बहुत बधाई अनसूया। जबकि,  रणवीर सिंह ने लिखा, “बहुत गर्व है। शाबाश अनसूया।” सिंघम 3 में जल्द नजर आने जा रहे अर्जुन कपूर भी उन्हें बधाई देने में पीछे नहीं रहे। इस अवसर पर अभिनेत्री की प्रशंसा करने वालों में भूमि पेडनेकर, हुमा कुरैशी, हंसल मेहता, सयानी गुप्ता, दिव्या दत्ता, डिनो मोरिया, डायना पेंटी, शीतल मेनन, कानी कुसरुति और जोया अख्तर जैसे मशहूर हस्तियां शामिल हैं।
Lok Sabha Election 2024: सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर ईशा गुप्ता तक, छठे चरण में इन सितारों ने किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed