फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ananya Panday Mom Bhavana Pandey Reveals special Plan For Daughter Grand Wedding

क्या अनन्या पांडे कर रही हैं शादी? मां भावना पांडे ने बेटी की भव्य शादी का बताया प्लान

Fri, 23 Jan 2026 10:02 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 23 Jan 2026 10:02 AM IST
सार

Ananya Panday Marriage: अनन्या पांडे के माता-पिता भावना पांडे और चंकी पांडे हाल ही में एक कुकिंग शो में शामिल हुए। एक सेशन के दौरान अनन्या की मां भावना ने अपनी बेटी की शादी को लेकर अपनी बड़ी योजनाओं का खुलासा किया।

विज्ञापन
Ananya Panday Mom Bhavana Pandey Reveals special Plan For Daughter Grand Wedding
भावना-चंकी और अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिन' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। देखा जाए तो उनके काम के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रहती है। खासकर उनकी शादी की बातें फैंस को बहुत उत्सुक रखती हैं। हाल ही में अनन्या की मां भावना ने अपनी बेटी की शादी का प्लान बताया। 

विज्ञापन

अनन्या की शादी?
हाल ही में अनन्या के मम्मी-पापा, चंकी पांडे और भावना पांडे, एक कुकिंग शो (मास्टरशेफ इंडिया) में गए थे। वहां उन्होंने अपने परिवार, शादी और बेटियों अनन्या और रायसा के बारे में खुलकर बात की। जब शो में उनसे पूछा गया कि अनन्या की शादी में वे क्या खाना चाहेंगी तो भावना ने बिना झिझक अपनी पसंद बताई। उन्होंने कहा कि शादी का मेनू बहुत भव्य होगा, जिसमें शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के ढेर सारे व्यंजन होंगे। उनकी कुछ खास पसंद ये हैं- मटन करी, भारतीय स्टाइल का तिरामिसू, लहसुन का अचार और बैंगनी पराठे। ये सुनकर सब हंस पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक नहीं दो शादियां करनी चाहती हैं अनन्या
कथित तौर पर अनन्या ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे एक नहीं, बल्कि दो शादियां करना चाहती हैं। पहली शादी उदयपुर में बहुत धूमधाम से होगी, जैसे फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में दिखाई गई शादी। इसमें दोस्त, परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के लोग शामिल होंगे। दूसरी शादी बहुत प्राइवेट होगी, जो एक हफ्ते बाद बहामास या मालदीव के किसी खूबसूरत बीच पर होगी। इसमें सिर्फ बहुत करीबी लोग ही आएंगे।

विज्ञापन

किस फिल्म में नजर आएंगी अनन्या पांडे
अनन्या ने हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में काम किया है। अगली फिल्म में वे लक्ष्य के साथ 'चांद मेरा दिल' में नजर आएंगी, जो एक रोमांटिक कहानी है। यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' की रिलीज के दिन सनी देओल ने शेयर किया फिल्म का बीटीएस वीडियो, दिखाई सेट की मौज मस्ती की झलक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed