Ananya Panday: बाबिल खान की कंट्रोवर्सी के बीच अनन्या की इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल, जानिए एक्ट्रेस ने क्या लिखा?
अनन्या पांडे की इंस्टाग्राम पोस्ट, स्टाेरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पोस्ट को बाबिल खान के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। जानिए अनन्या पांडे ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा? बाबिल खान का इससे क्या कनेक्शन है?
विस्तार
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टर बाबिल खान की एक वीडियो वायरल हुई। इसमें वह अनन्या पांडे के अलावा कई बॉलीवुड एक्टर्स के नाम लेकर उन्हें फेक बताते नजर आए। इसके बाद बाबिल ने इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया। इस मामले में बाबिल के परिवार का बयान भी आ चुका है, इसमें कहा गया है कि बाबिल की बात को गलत तरीके से लिया जा रहा है। इन सभी बातों के बीच अनन्या पांडे की इंस्टाग्राम पोस्ट, स्टोरी भी अब वायरल हो रही हैं। जानिए, अनन्या अपने पोस्ट में क्या लिखती हैं?
अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्या लिखा
अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट साझा की। इसमें लिखा है, ‘ आइए, इसके बारे में बात करें, इसे सामान्य करें, इसका ख्याल रखें। इस मेंटल हेल्थ अवेयरनेस मंथ में हम ऐसी जगह बनाएं, खुद से और दूसरों से बातचीत करें।’ इस मैसेज के जरिए अनन्या पांडे मेंटल हेल्थ को लेकर अवेयरनेस फैलाने की कोशिश कर रही हैं। इसी पोस्ट को बाबिल खान से जोड़ा जा रहा है। दरअसल, बाबिल की टीम का जो बयान आया है, उसमें भी कहा गया है कि पिछले कुछ सालों में बबिल खान को उनके अभिनय के लिए और मेंटल हेल्थ को लेकर उनके विचारों के लिए बहुत प्यार और सराहना मिली है। हर किसी की तरह बबिल को भी कभी-कभी मुश्किल दिन झेलने पड़ सकते हैं, यह ऐसा ही एक दिन था। हम उनके सभी वेलविशर को यह बताना चाहते हैं कि वे सेफ हैं और जल्द ही बेहतर महसूस करेंगे।’

अनन्या पांडे ने एक दूसरी पोस्ट भी की। इसमें वह लिखती हैं, ‘जो आएगा, वो आएगा ही, जब वह आएगा तो हम उसका सामना करेंगे।’ यह एक कोट है, जो ‘हैरी पॉटर’ फिल्म के एक किरदार हैग्रिड द्वारा बोला जाता है। इस बात को भी बाबिल से जुड़कर देखा जा रहा है लेकिन अनन्या कहीं भी किसी का नाम नहीं लेती हैं। इन दिनों अनन्या पांडे इटली में वैकेशन मना रही हैं।
अनन्या पांडे का करियर फ्रंट
हाल ही में अनन्या पांडे को अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'केसरी 2' में देखा गया। इस फिल्म में अनन्या के काम की तारीफ हुई। फिल्म में वह एक वकील के रोल में दिखीं। अनन्या इस साल भी कुछ फिल्मों में व्यस्त हैं।