{"_id":"653e35482107d3d8f8013569","slug":"ananya-panday-and-rumoured-boyfriend-aditya-roy-kapur-jets-off-to-maldives-to-celebrate-birthday-of-actress-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ananya-Aditya: जन्मदिन मनाने आदित्य के साथ मालदीव रवाना हुईं अनन्या, एयरपोर्ट से वायरल हुआ दोनों का वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ananya-Aditya: जन्मदिन मनाने आदित्य के साथ मालदीव रवाना हुईं अनन्या, एयरपोर्ट से वायरल हुआ दोनों का वीडियो
Sun, 29 Oct 2023 04:23 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Sun, 29 Oct 2023 04:23 PM IST
सार
रयूमर्ड लव बर्ड्स अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। बता दें, कल यानी 30 अक्तूबर को अभिनेत्री का 25वां जन्मदिन है और इससे पहले दोनों का यूं एयरपोर्ट पर स्पॉट होना लोगों के दिलों में उत्सुकता बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे
- फोटो : social media
विस्तार
बॉलीवुड में अपने स्टाइल और फैशन के लिए मशहूर अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले काफी समय से अभिनेत्री का नाम अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है। जहां एक तरफ दोनों सितारे अपने रिश्ते पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने के इच्छुक नहीं हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्हें कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर सभी कयास लगा रहे हैं कि अनन्या अपना जन्मदिन मनाने के लिए कथित बॉयफ्रेंड आदित्य के साथ निकल पड़ी हैं।
अनन्या का जन्मदिन मनाने मालदीव गए आदित्य?
रयूमर्ड लव बर्ड्स अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। बता दें, कल यानी 30 अक्तूबर को अभिनेत्री का 25वां जन्मदिन है और इससे पहले दोनों का यूं एयरपोर्ट पर स्पॉट होना लोगों के दिलों में उत्सुकता बढ़ा रहा है। इस दौरान की दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों अभिनेत्री का जन्मदिन मनाने के लिए मालदीव गए हैं।
Tejas: 'प्रतीक्षा करें 2014 में मिली है आजादी', तेजस की घटती कमाई पर कंगना की साझा वीडियो पर प्रकाश राज का तंज
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर अलग-अलग पहुंचे स्टार्स
अनन्या और आदित्य का रिश्ता पहले ही मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है और एयरपोर्ट से सामने आई तस्वीरों और वीडियो ने इसमें आग में घी डालने का काम किया है। दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर अलग-अलग पहुंचे और पैपराजी को कई पोज भी दिए। जहां आदित्य ने ऑल-ग्रे आउटफिट पहना हुआ था, वहीं अनन्या ने पिंक टी-शर्ट और डेनिम जींस पहनी थी। इसे पहले अभी दोनों को शुक्रवार को एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया था। बता दें, अनन्या ने 'कॉफी विद करण' में खुलासा किया था कि उन्हें आदित्य एट्रैक्टिव लगते हैं।
इन फिल्मों में काम करेंगे दोनों सितारे
अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में काम करते हुए देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। वह अगली बार वेब सीरीज 'कॉल मी बे' में दिखाई देंगी। इस सीरीज के जरिए वह ओटीटी की दुनिया में डेब्यू करेंगी। इसके साथ ही अभिनेत्री के पास निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी की अनटाइटल्ड साइबर क्राइम-थ्रिलर फिल्म और फरहान अख्तर की 'खो गए हम कहां' भी हैं। आदित्य रॉय कपूर को अगली बार अनुराग बासु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में सारा अली खान के साथ काम करते हुए देखा जाएगा।
Raj Kapoor: शोमैन की विरासत को संजोए है ताशकंद का यह रेस्तरां, कपूर सुपरस्टार्स ने भी लिया है यहां का जायका

View this post on Instagram