फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding pop star rihanna grooves on Zingaat song with janhvi kapoor video

Anant-Radhika Pre Wedding: 'झिंगाट' पर थिरकीं जान्हवी-रिहाना, अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में लूटी महफिल

Sat, 02 Mar 2024 01:37 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 02 Mar 2024 01:37 PM IST
सार

जान्हवी कपूर ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में पॉप स्टार रिहाना के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding pop star rihanna grooves on Zingaat song with janhvi kapoor video
जान्हवी कपूर-रिहाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उनके प्री वेडिंग फंक्शन एक मार्च से शुरू हो चुके हैं, जो तीन मार्च तक चलेंगे। एक मार्च को कॉकटेल नाइट का आयोजन किया गया, जिसमें पॉप गायिका रिहाना ने शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने समारोह में चार चांद लगा दिए और कई बॉलीवुड हस्तियों के साथ जमकर डांस भी किया। वहीं उन्होंने अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ भी जमकर ठुमके लगाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

रिहाना-जान्हवी का डांस
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में पॉप स्टार रिहाना के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इस कार्यक्रम में कई दिग्गज सितारे शामिल हुए थे। हालांकि, रिहाना ने सारी लाइमलाइट बटोर ली। जान्हवी ने आज शनिवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे रिहाना के साथ अपने गाने 'झिंगाट' पर थिरकती नजर आ रही थीं। वीडियो में अनंत की होने वाली दुल्हन राधिका भी नजर आ रही थीं। 

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)


Anant-Radhika Pre Wedding: प्री वेडिंग सामारोह में रिहाना ने गलती से राधिका को बुलाया इस नाम से

विज्ञापन
विज्ञापन

रिहाना के लिए क्या बोलीं जान्हवी
पोस्ट साझा करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा, 'यह महिला एक देवी हैं। इन्हें गुडबाय मत कहो।' इसके साथ ही उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिहाना के साथ एक तस्वीर भी साझा की और फायर इमोजी साझा की। अभिनेत्री द्वारा वीडियो साझा करने के कुछ ही देर बाद यह वायरल हो गया। वीडियो देख फैंस भी उत्साहित हो गए और दोनों की जमकर तारीफ करने लगे। उन्होंने कहा कि यह मजेदार था, इसकी उन्होंने कल्पना नहीं की थी, यह एक तोहफा है।
Shaque The Doubt: जीनत अमान पर बनने जा रही है बायोपिक, जानिए किस अभिनेत्री के हिस्से आया यह खूबसूरत किरदार

विज्ञापन

समारोह में सितारों का जमावड़ा
रिहाना ने जल्द ही शादी करने वाले कपल अनंत और राधिका के लिए जामनगर में तीन दिन के लिए आयोजित प्री-वेडिंग फंक्शन में कई प्रस्तुति दीं। लगभग 2000 मेहमानों के साथ सितारों से सजे समारोह में करीना कपूर, सैफ अली खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और कई अन्य हस्तियां शामिल थीं। इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी, साइना नेहवाल और क्रिकेट सितारे सैम कुरेन, ट्रेंट बोल्ट, रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर भी समारोह में शामिल हुए। वहीं, मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स, इवांका ट्रम्प और एडीएनओसी के सीईओ सुल्तान अहमद अल-जबर सहित अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों ने इस शानदार कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
Anant Radhika Pre Wedding: खुशियों से खिलखिलाता दिखा अंबानी परिवार, देखें होने वाली दुल्हन की नई तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed