फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   an it company will be closed for Rajinikanth film kaala in Kerala

फैंस पर चढ़ा रजनीकांत का ‘काला’ रंग, फिल्म देखने के लिए कंपनी ने घोषित की छुट्टी

Tue, 05 Jun 2018 03:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 05 Jun 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
an it company will be closed for Rajinikanth film kaala in Kerala
सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘काला’ की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है दर्शकों के बीच फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही है। रजनीकांत की फिल्म को लेकर फैंस के बीच इस एक्साइटमेंट का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि केरल की एक कंपनी ने फिल्म की रिलीज डेट के दिन छुट्टी घोषित कर दी है। पता हो कि फिल्म 'काला' 7 जून को रिलीज होनी है।
विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार केरल के कोच्चि में एक आईटी कपंनी ने अपने कर्मचारियों और रंजनीकांत के सम्मान के लिए 7 जून को छुट्टी घोषित करने का फैसला किया है। कपंनी ने लेटर लिखकर कर्मचारियों को छुट्टी देने का यह फैसला किया है। कंपनी के लेटर के अनुसार-‘डियर टीम मेंबर्स, हमें आप सभी को यह शानदार खबर बताते हुए खुशी हो रही है कि सुपरस्टार रजनीकांत के सम्मान में हमारी कंपनी 7 जून को छुट्टी की घोषणा कर रही है। यह ‘काला’ को रिलीज के दिन देखने की आपकी सुविधा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।’
विज्ञापन


कंपनी के इस फैसले को देखकर हर कोई हैरान है। आपको बता दें कि ‘काला’ में रजनीकांत मुंबई के धारावी के एक गैंगस्टर के रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में हुमा कुरेशी, नाना पाटेकर और अंजलि पाटिल अहम रोल में हैं। 'काला' को एक्टर-प्रोड्यूसर धनुष ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इस फिल्म का निर्देशन पीए रंजीत ने किया है। फिल्म का टीजर काफी पसंद किया गया था। अब फिल्म का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed