फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amy Jackson deletes all pics with fiance George Panayiotou sparks break-up rumours

सोशल मीडिया: एमी जैक्सन का मंगेतर जॉर्ज संग टूटा रिश्ता? इंस्टाग्राम से डिलीट कीं सगाई वाली तस्वीरें

Tue, 27 Jul 2021 06:59 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 27 Jul 2021 06:59 PM IST
सार

बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने वाली मशहूर अभिनेत्री एमी जैक्सन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अक्सर अपने ग्लैमरस अंदाज से तो चर्चा में रहती ही हैं।

विज्ञापन
Amy Jackson deletes all pics with fiance George Panayiotou sparks break-up rumours
एमी जैक्सन - फोटो : instagram

विस्तार

बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने वाली मशहूर अभिनेत्री एमी जैक्सन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अक्सर अपने ग्लैमरस अंदाज से तो चर्चा में रहती ही हैं। साथ ही वो अपने सोशल मीडिया के माध्यम से भी फैंस से जुड़ी रहती हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने मंगेतर जॉर्ज (George Panayiotou) के साथ सभी तस्वीरें डिलीट कर सभी को चौंका दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर अपने मंगेतर जॉर्ज संग कई रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट की थीं। लेकिन अब उन्होंने डिलीट कर दिया है। इस बात से उनके फैंस हैरान हैं। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि एमी और जॉर्ज एक दूसरे से अलग हो गए हैं। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र किया जा रहा है कि एमी और जॉर्ज के रिश्ते में दरार पड़ गई है।
विज्ञापन


बता दें कि सितंबर 2019 में एमी और जॉर्ज माता-पिता भी बन गए थे। एमी ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम एंड्रियास है। एमी और जॉर्ज ने मई 2019 में सगाई की थी। लंदन में दोनों ने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इंग्लैंड में जन्मीं एमी जैक्सन ने अपने अभिनय की शुरूआत 2010 में एक तमिल फिल्म से की थी। इसमें उनके अभिनय को खूब सराहा गया था। बॉलीवुड में एमी की पहली फिल्म थी ‘एक था दीवाना’। कहा जाता है कि एमी अपनी फिल्मों से ज्यादा प्रतीक बब्बर के साथ संबंधों को लेकर सुर्खियों में रहीं। इसके अलावा वो ‘सिंह इज ब्लिंग’ और ‘फ्रीकी अली’ में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed