फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amy Jackson Birthday Know Lesser Known Facts Career and about Personal Life

Amy Jackson: 14 साल की उम्र में मॉडलिंग से की शुरुआत, हिंदी से ज्यादा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सफल रहा करियर

Fri, 31 Jan 2025 07:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 31 Jan 2025 07:30 AM IST
सार

Amy Jackson:  एमी जैक्सन का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातेंआईए जानते हैं...
 

विज्ञापन
Amy Jackson Birthday Know Lesser Known Facts Career and about Personal Life
एमी जैक्सन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमी जैक्सन का जन्म 31 जनवरी 1992 को हुआ था। वह मुख्य रूप से तमिल फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं, लेकिन हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ फिल्मों में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। आइए उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं...

विज्ञापन

कई खिताब कर चुकी हैं अपने नाम

एमी जैक्सन का पालन-पोषण एक ईसाई परिवार में हुआ। उन्होंने अपनी शिक्षा वेस्ट डर्बी के सेंट एडवर्ड कॉलेज से प्राप्त की थी। 2007 में केवल 14 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने मिस टीन वर्ल्ड का खिताब भी जीता। इसके साथ ही वह ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग करने लगीं। इस दौरान उनका करियर तेजी से बढ़ा। उन्होंने 2010 में मिस इंग्लैंड प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब भी हासिल किया। उन्होंने 2010 में मिस लिवरपूल का ताज भी जीता। उनकी सुंदरता और आकर्षक व्यक्तित्व ने उन्हें दर्शकों के बीच एक खास पहचान दिलाई।

विज्ञापन

Hrithik Roshan: नीली आंखें, जबर्दस्त डांस, ऋतिक ने अभिनय से परिवार का नाम खूब किया रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन

इस फिल्म से हुई हिंदी सिनेमा में शुरुआत

एमी जैक्सन ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कदम 2010 में रखा। सबसे पहले वह तमिल फिल्म मद्रासपट्टिनम में नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने एक ब्रिटिश गवर्नर की बेटी का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत साल 2012 की फिल्म एक दीवाना था से की। इसके बाद एमी ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। फिल्म येवडु (2014) में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

Jaideep Ahlawat: 'सारे अवॉर्ड आज ही चाहिए, चार दिन बाद मर गया तो...; करियर को लेकर जयदीप अहलावत के कई खुलासे


साउथ की सफल फिल्मों में करियर

एमी ने भले ही कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया, लेकिन उनका सबसे सफल करियर साउथ इंडस्ट्री में रहा। उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं अदा की हैं। मद्रासपट्टिनम (2010), आई (2015), थेरी (2015),  2.0 (2018)  जैसी फिल्मों ने उन्हें साउथ इंडस्ट्री में एक प्रमुख स्थान दिलाया। विशेष रूप से 2.0 में उनके अभिनय को सराहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed