फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amrita Rao Shares Nostalgic Memories On The 13th Anniversary Of Satyagraha

'सत्याग्रह' के 13 साल पूरे होने पर अमृता राव ने शेयर की खास पोस्ट, फिल्म की इस याद को बताया सबसे खूबसूरत

Sun, 30 Aug 2026 08:19 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 30 Aug 2026 08:19 PM IST
सार

Amrita Rao: एक्ट्रेस अमृता राव ने अपनी फिल्म ‘सत्याग्रह’ के 13 साल पूरे होने पर फिल्म से जुड़ी कुछ खास यादें शेयर की हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर कर अपने अनुभव के बारे में बात की। 

विज्ञापन
Amrita Rao Shares Nostalgic Memories On The 13th Anniversary Of Satyagraha
अमृता राव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रविवार को ‘सत्याग्रह’ की रिलीज को 13 साल पूरे हो गए। इस खास मौके पर अमृता राव ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के कुछ यादगार सीन्स का एक वीडियो मोंटाज शेयर किया। इसमें वह अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

ये थी फिल्म की सबसे खूबसूरत याद 
वीडियो शेयर करते हुए विवाह एक्ट्रेस ने लिखा, ‘आज सत्याग्रह की सालगिरह है... खूबसूरत यादें। सबसे खूबसूरत याद अमिताभ बच्चन सर के साथ काम करने की है।’

विज्ञापन

प्रकाश झा के निर्देशन में बनी सत्याग्रह में अमिताभ बच्चन के अलावा अजय देवगन, करीना कपूर खान, अर्जुन रामपाल, अमृता राव, मनोज बाजपेयी और विपिन शर्मा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AMRITA RAO 🇮🇳 (@amrita_rao_insta)

30 अगस्त 2013 को रिलीज हुई थी फिल्म

  • ‘सत्याग्रह’ को प्रकाश झा, रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने मिलकर प्रोड्यूस किया था।
  • फिल्म को प्रकाश झा प्रोडक्शंस और यूटीवी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया था।
  • भारत में यह फिल्म 30 अगस्त 2013 को रिलीज हुई थी, जबकि यूएई में इसे एक दिन पहले यानी 29 अगस्त को रिलीज किया गया था।
  • फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले पर अंजुम राजाबली और प्रकाश झा ने काम किया था।
  • सचिन के. कृष्णा फिल्म के सिनेमैटोग्राफर थे, जबकि संतोष मंडल ने फिल्म की एडिटिंग की थी।

Amrita Rao Shares Nostalgic Memories On The 13th Anniversary Of Satyagraha
अमृता राव - फोटो : सोशल मीडिया
'जॉली एलएलबी 3' में नजर आई थीं अमृता
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमृता राव हाल ही में लीगल ड्रामा फिल्म जॉली एलएलबी 3 में नजर आई थीं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी मुख्य भूमिका में थे।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में कार एक्सीडेंट का शिकार हुए द ग्रेट खली, बाल-बाल बचे, वीडियो शेयर कर दिया अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed