फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Great Khali Narrowly Escaped A Car Accident In Haryana Says He Didnt Want To Make It A Big Deal

हरियाणा में कार एक्सीडेंट का शिकार हुए द ग्रेट खली, बाल-बाल बचे, वीडियो शेयर कर दिया अपडेट

Sun, 30 Aug 2026 07:46 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 30 Aug 2026 07:46 PM IST
सार

The Great Khali: प्रोफेशनल रेसलर और 'द ग्रेट खली' के नाम से मशहूर दलीप सिंह शनिवार को हरियाणा के पानीपत में एक कार हादसे का शिकार हो गए थे। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
The Great Khali Narrowly Escaped A Car Accident In Haryana Says He Didnt Want To Make It A Big Deal
द ग्रेट खली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दलीप सिंह शनिवार को एक कार हादसे का शिकार हो गए थे। टोल प्लाजा पर उनकी SUV की एक कार से टक्कर हो गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। अब खली ने खुद एक वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी है।

विज्ञापन

कोई बड़ी बात नहीं थी 
खली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। उन्होंने इसे एक छोटा हादसा बताया और कहा कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं थी। उन्होंने यह भी बताया कि वह पूरी तरह ठीक हैं।

विज्ञापन

खली ने हिंदी में कहा, ‘कल मेरी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद से मुझे बहुत सारे फोन और मैसेज आ रहे हैं, जिसमें लोग मेरी सेहत के बारे में पूछ रहे हैं। लेकिन सब ठीक है। मैं बिल्कुल ठीक हूं। आप लोगों की दुआएं और भगवान का आशीर्वाद मेरे साथ है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘ये एक छोटा सा एक्सीडेंट था, इसलिए मैं इसके बारे में किसी को बताना नहीं चाहता था। मैं इसे बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहता था। लेकिन फिर सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया। इसलिए मैंने सोचा कि खुद ही सबको बता दूं। मैं बिल्कुल ठीक हूं। अपना ख्याल रखिए। जय हिंद।’

The Great Khali Narrowly Escaped A Car Accident In Haryana Says He Didnt Want To Make It A Big Deal
द ग्रेट खली - फोटो : सोशल मीडिया

हादसे में बाल-बाल बचे द ग्रेट खली

  • सोशल मीडिया पर वायरल हुए हादसे के वीडियो में एक सफेद रंग की कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है।
  • वहीं, खली वीडियो में पैदल चलते हुए नजर आ रहे हैं।
  • इसके बाद वह एक दूसरी गाड़ी, ब्लैक स्कॉर्पियो में बैठते दिखाई देते हैं।
  • ड्राइवर खली के गाड़ी में बैठने का इंतजार करता है और फिर वहां से निकल जाता है।
  • वीडियो से साफ नजर आ रहा है कि द ग्रेट खली इस हादसे में सुरक्षित बच गए हैं।


ये भी पढ़ें- 'रोज का ड्रामा है’, रास्ते में खड़ी कार से क्यों राजत दलाल ने भिड़ाई थार? वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed