फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Yash Chopra Memorial Award

अमिताभ बच्चन को यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड

Fri, 26 Dec 2014 03:51 PM IST
Updated Fri, 26 Dec 2014 03:51 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Yash Chopra Memorial Award

महानायक अमिताभ बच्चन को यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। मुम्बई में हुए इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वह अब भी सिनेजगत को अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


अमिताभ को यह सम्मान गुरुवार को आयोजित एक समारोह में मिया गया। यह सम्मान उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव के हाथों मिला। पिछले साल यह पुरस्कार सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर को दिया गया था।
विज्ञापन


अमिताभ ने पुरस्कार समारोह के बाद कहा कि मैं इस सम्मान के लिए बहुत आभारी महसूस हूं। मैं इस सम्मान के काबिल समझने वाले राजनेता टी. सुब्बारामी रेड्डी और निर्णायकमंडल के बाकी सभी सदस्यों को भी धन्यवाद देना चाहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमिताभ ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं इतनी ज्यादा सराहना पाने का हकदार हूं, लेकिन मैं अब भी आप लोगों के प्रेम व सहयोग से अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास कर रहा हूं और आने वाले वर्षो में भी इसे जारी रखूंगा।

शबाना आजमी का हाथ था अभिषेक और ऐश्‍वर्या को मिलाने में

Amitabh Yash Chopra Memorial Award

यूं तो जोड़ियां ऊपरवाला ही बनाता है, लेकिन उन्हें प्यार और विवाह के रास्ते पर आगे बढ़ाने का काम अक्सर आस-पास के लोग ही करते हैं। ऐसा ही कुछ मामला अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का भी है। शबाना आजमी ने यह राज खोला है कि ये दोनों सितारे जब एक-दूसरे के प्यार में थे तो उन्हें आगे बढ़ कर रिश्ते में बंध जाने की प्रेरणा खुद उन्होंने ही दी थी।

शबाना इन दिनों नए साल के स्वागत में विदेश रवाना हो गई हैं और वहां से लौट कर उन्हें संजय गुप्ता की फिल्म जज्बा की शूटिंग शुरू करनी है, जिसमें ऐश्वर्या भी होंगी।

शबाना ने बताया, ‘मैं ऐश्वर्या के साथ काम करने को लेकर बहुत खुश हूं। मुझे उमराव जान के दिनों की याद आ रही है।’ उस फिल्म में अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों थे। निर्देशक जेपी दत्ता की फिल्म के उन दिनों याद करते हुए शबाना ने कहा, ‘शूटिंग के उन दिनों में मैं दोनों के साथ काम कर रही थी। मैं तब दोनों को शादी करने के लिए बहुत उकसाया था। मैं उन्हें कहती थी कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए क्यों उनकी जोड़ी बहुत सुंदर दिखती थी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed