फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh preparation Akshara for film shamitabh

अमिताभ ने कहा, पूरी तैयारी से आती थीं अक्षरा

Thu, 15 Jan 2015 10:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Jan 2015 10:29 AM IST
विज्ञापन
Amitabh preparation Akshara for film shamitabh

फिल्म्ा शमिताभ में अमिताभ बच्चन और धनुष के अलावा मुख्य भूमिका में नवोदित अभिनेत्री अक्षरा हासान भी पहली बार बॉलीवुड में दिखाई देंगी। फिल्म में अक्षरा के सामने अमिताभ बच्चन और धनुष जैसे ऐक्टर थे। ऐसे में अक्षरा को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। पर उन्होंने अपनी तैयारियों से सभी परेशानियों को पार किया। तभी अक्षरा की एक्टिंग को लेकर अमिताभ बच्चन ने कहा है कि अक्षरा सैट पर पूरी तैयारी से आती थीं।

विज्ञापन


वहीं अक्षरा कहती हैं कि फिल्म में एक्टिंग को लेकर बाल्कि सर और धनुष ने बहुत मदद की। इस रोल को निभाने में अगर 40 फीसदी मेरा योगदान है तो 60 फीसदी उन लोगों का।
विज्ञापन


फिल्म में एक्टिंग को लेकर कहती हैं कि 'मैं कह सकती हूं कि यह फिल्म करके एक ज्यादा बेहतर इंसान बन गई हूं। थोड़ी समझदार हो गई हूं। फिल्म से मुझमें आत्मविश्वास आया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

डांसर बनने के बदले एक्टर बनीं अक्षरा

Amitabh preparation Akshara for film shamitabh

अभिनेत्री अक्षरा अपने अभिनय के सफर के बारे में बताते हुए कहती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में जान पहचान होने के बावजूद वह पहले डांसर बनना चाहती थीं।

इसको लेकर अक्षरा कहती हैं कि एक दिन मेरी दोस्त ने फोन किया कि एक नाटक डायरेक्ट कर रही हूं, मुझे डांसर चाहिए। क्या तुम डांस करोगी? डांस के नाम पर मैं तैयार हो गई। वहां पहुंचने पर उसने कहा कि एक सीन भी है। मैंने सोचा कि करके देखती हूं। मैंने उनसे सीन ले लिया और रिहर्सल शुरू की।

अक्षरा बताती हैं कि पहले ही दिन मुझे इससे इतना एक्साइटमेंट हुआ कि मैं सोचने लगी कि अगले दिन इस सीन के साथ क्या और बेहतर कर सकती हूं। इसके बाद तो मेरे दिमाग में अलग-अलग आइडिये आने लगे कि इसे मैं किस-किस ढंग से कर सकती हूं। वहां से शुरू हुआ सफर आज शमिताभ तक पहुंच गया है।

अचानक मिली फिल्म 'शमिताभ'

Amitabh preparation Akshara for film shamitabh

शमिताभ में कैसे चुनी गईं इस सवाल पर अक्षरा कहती हैं कि मैं एक फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम कर रही थी और वह अंतिम दौर में था। मैं घर लौटने के लिए दफ्तर के नीचे खड़ी थी और बाल्कि सर ने मुझे देखा था।

कुछ दिन बाद हम मिले तो उन्होंने कहा कि मैं तुमसे कुछ बात करना चाहता हूं। मुझे आश्चर्य हुआ कि वह मुझसे बात करना चाहते हैं! उनकी फिल्में मुझे बहुत पसंद हैं।

उन्होंने मुझसे कहा कि मैं तुम्हें संक्षेप में एक कहानी सुनाता हूं और मैं सुनने लगी। उन्होंने कहा कि एक कैरेक्टर है, जिसमें आप बिल्कुल फिट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed