{"_id":"0ff6847db0e777f9f19cf0f3be55b7c1","slug":"amitabh-bachchan-work-with-subhash-ghai","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में वकील बनेंगे अमिताभ बच्चन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाकिस्तान में वकील बनेंगे अमिताभ बच्चन
अमर उजाला,मुंबई
Updated Mon, 16 Dec 2013 03:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह खबर आपको चौंका सकती है। लेकिन सरबजीत को न्याय दिलाने के लिए बिग बी को ऐसा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मामला दरअसल उनकी असल जिंदगी का न होकर फिल्मी जिंदगी का है। सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म में अमिताभ बच्चन पाकिस्तानी वकील का किरदार निभाएंगे।
सुभाष घई के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा सरबजीत की बहन बनेंगी। सुभाष घई ने इस खबर की पुष्टि की है कि वे बिग बी के साथ काम करने जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि छब्बीस साल के बाद घई और बिग बी किसी फिल्म के सेट पर होंगे। 1987 में घई के साथ बिग बी देवा नाम की एक फिल्म कर रहे थे। डकैत पृष्ठभूमि की इस फिल्म की शूटिंग कुछ सप्ताह ही हुई थी कि घई और अमिताभ के बीच रचनात्मक मतभेद हो गए और फिल्म ठंडे बस्ते में डाल दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद सुभाष घई ने जैसे कसम खा ली कि वे सुपर स्टार के साथ कभी काम नहीं करेंगे। वाकई देवा को ठंडे बस्ते में डालने के बाद घई ने एक से बढ़कर एक फिल्में बनाईं, लेकिन बिग बी से दूर रहे।
विज्ञापन
लेकिन अब वक्त ने जैसे करवट ली है। दोनों ने एक दूसरे के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। इसका सुखद परिणाम यह है कि वे एक बायोपिक फिल्म में काम करते नजर आएंगे।