फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan tweets Bharat Mata Ki Jai users connects with President of Bharat

Amitabh Bachchan: 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' के पक्ष में आए बिग बी? ट्वीट कर लिखा- 'भारत माता की जय'

Tue, 05 Sep 2023 02:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 05 Sep 2023 02:40 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan tweets Bharat Mata Ki Jai users connects with President of Bharat
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और इंडिया! देश को इन दोनों नामों से संबोधित किया जाता है। मगर, इन दिनों इन नामों पर जबर्दस्त सियासी बहस छिड़ी है। मुद्दा यह है कि देश का एक ही नाम रखा जाए और वह नाम हो-भारत। जी हां, बीते कई दिनों से 'संविधान' से देश के 'इंडिया' नाम को हटाए जाने की मांग उठ रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से तो यहां तक दावा किया जा रहा है कि सरकार ने भी संविधान से 'इंडिया' के सफाए की तैयारी कर ली है। हालांकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाले कुछ दिनों में स्पष्ट होगा, लेकिन फिलहाल देश के नाम की चर्चा राजनीतिक गलियारों से होती हुई, बॉलीवुड तक पहुंच गई है। आज बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी एक ट्वीट किया है, जिसे 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

Jaane Jaan: करीना कपूर की ओटीटी डेब्यू फिल्म 'जाने जान' का ट्रेलर जारी, दमदार अवतार में नजर आईं अभिनेत्री
विज्ञापन


इशारों-इशारों में बिग बी ने दिया संकेत!
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हालांकि, अक्सर वह अपनी थ्रोबैक तस्वीरें और कविताएं ही इस मंच पर ज्यादातर साझा करते हैं और राजनीतिक टिप्पणियों से दूर रहना ही पसंद करते हैं। मगर हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। बिग बी ने कोई लंबा चौड़ा ट्वीट नहीं किया, सिर्फ लिखा है, 'भारत माता की जय।' ट्वीट के बाईं तरफ उन्होंने तिरंगा झंडा का इमोजी बनाया है और दायीं तरफ लाल रंग के झंडे वाला इमोजी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स दे रहे दिलचस्प प्रतिक्रिया
अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट को यूजर्स 'प्रेसीडेंट ऑफ भारत' से जोड़कर देख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत, अखंड भारत।' एक यूजर ने लिखा, 'आपको बीजेपी से टिकट मिलने वाला है क्या?' एक यूजर ने लिखा, 'लगता है इन्हें भी इंडिया से नफरत है।' एक यूजर ने कहा, 'क्या भारत में पेट्रोल सस्ता मिलेगा? इंडिया में महंगा है...।' अन्य यूजर ने कहा, 'आज, अमिताभ बच्चन सर ने दिल खुश कर दिया!! भारत माता की जय...!!'
Kushi: विजय देवरकोंडा फिल्म की सफलता पर बांटेंगे 'खुशी', कमाई से एक करोड़ रुपये देकर करेंगे 100 परिवारों की मदद
 
बुलाया गया विशेष सत्र
बता दें कि केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इस दौरान सरकार कई खास बिल संसद में पेश कर सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारत के संविधान से 'इंडिया' शब्द को हटाना भी सरकार के एजेंडे में शामिल हो सकता है। इस बीच जी-20 समिट के दौरान राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले रात्रि भोज के निमंत्रण पत्र को लेकर भी विवाद छिड़ा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि 'राष्ट्रपति भवन में नौ सितंबर को होने वाले G20 के डिनर के निमंत्रण पत्र में 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा है, जबकि इस पर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया लिखा होना चाहिए'।
Lalit Modi: सुष्मिता से ब्रेकअप के बाद ललित मोदी को मिला नया हमसफर!, सुपरमॉडल संग वायरल हुई तस्वीर
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed