Amitabh Bachchan: एलन मस्क के आगे अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बिग बी ने ट्विटर मालिक से कही ऐसी बात
अमिताभ बच्चन अपने विनम्र व्यवहार को लेकर जाने जाते हैं, इसके अलावा वह अपने मजेदार अंदाज के लिए भी मशहूर हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एलन मस्क को ऐसे ही मजेदार अंदाज में एक बात कही है।
विस्तार
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। फिल्मों के अलावा अभिनेता हर मुद्दे पर खुलकर बात करने के लिए भी जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। अमिताभ बच्चन अपना व्लॉग लिखना भी नहीं भूलते हैं। वह रोज उसपर कुछ न कुछ अपडेट साझा करते रहते हैं। ऐसे में लिखते वक्त कई बार अभिनेता से गलती भी हो जाती है, जिसे सुधार नहीं सकते। ऐसे में अब अमिताभ बच्चन ने एलन मस्क से एक विनती की है।
अमिताभ ने कही यह बात
अमिताभ बच्चन अपने विनम्र व्यवहार को लेकर जाने जाते हैं, इसके अलावा वह अपने मजेदार अंदाज के लिए भी मशहूर हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एलन मस्क को ऐसे ही मजेदार अंदाज में एक बात कही है। उन्होंने लिखा, अरे, ट्विटर मालिक भैया, ये ट्विटर पर एक एडिट बटन भी लगा दो प्लीज!!! बार बार जब गलती हो जाती है, और शुभचिंतक बताते हैं हमें, तो पूरा ट्वीट डिलीट करना पड़ता है, और गलत ट्वीट को ठीक कर के फिर से छापना पड़ता है। हाथ जोड़ रहे हैं।
T 4622 - अरे, Twitter मालिक भैया , ये Twitter पे एक Edit button भी लगा दो please !!!
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 19, 2023
बार बार जब ग़लती हो जाती है, और शुभचिंतक, बताते हैं हमें, तो पूरा Tweet, delete करना पड़ता है, और ग़लत Tweet को ठीक कर के, फिर से छापना पड़ता है ।
हाथ जोड़ रहे हैं 🙏
इसे भी पढ़ें- Hrithik Roshan Success Mantra: खुल गया ऋतिक रोशन के हरदम मुस्कुराते रहने का राज, कामयाबी का बेहद जरूरी नुस्खा
वर्कफ्रंट
गौरतलब है कि उम्र के इस पड़ाव में भी अमिताभ बच्चन खूब एक्टिव रहते हैं। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म प्रोजेक्ट के को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रभास भी नजर आने वाले हैं। बीते दिनों अभिनेता को इस फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी, जिसके बाद घायल हो गए थे और घर पर ही आराम कर रहे थे। बहुत जल्द अभिनेता अपने काम की ओर वापसी करेंगे। इसके अलावा उनके मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति का अगला सीजन भी जल्द शुरू होगा।