फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Trolled For His Misinterpreted Tweet On FIFA World Cup Final 2018

अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'अफ्रीका ने जीता वर्ल्ड कप', लोगों ने जमकर लगा दी क्लास

Mon, 16 Jul 2018 11:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Jul 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Trolled For His Misinterpreted Tweet On FIFA World Cup Final 2018
अफ्रीका को फुटबॉल वर्ल्ड कप 2018 का विजेता बताकर ट्रोल हुए बिग बी

अमिताभ बच्चन की खेल के प्रति दीवानगी जगजाहिर है। फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने के लिए वह सीधे रूस पहुंच गए। वह भी पूरे परिवार के साथ। रविवार को टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ जिसमें फ्रांस ने क्रोएशिया को हरा कर ट्रॉफी अपने नाम कर दी और इतिहास रच दिया। मैच खत्म होते ही दुनियाभर से फ्रांस की फुटबॉल टीम को बधाइयां मिलने लगीं। खुद बिग बी ने भी ट्विटर पर विजेता टीम को बधाई दी। लेकिन शायद अतिउत्साह या जल्दबाजी में उनसे छोटी सी चूक हो गई और लोगों को बैठे बिठाए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की खिल्ली उड़ाने का मौका मिल गया।

विज्ञापन


अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, 'तब तो...अफ्रीका ने वर्ल्ड कप 2018 जीता !!! '
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने अफ्रीका का जिक्र इसलिए किया क्योंकि फ्रांस की मौजूदा फुटबॉल टीम जिसने वर्ल्ड कप जीता, उसके कई खिलाड़ी वे हैं जिनके पूर्वज अफ्रीकी देशों- जायरे, कांगो, अल्जीरिया, कैमरून, मोरक्को आदि से विस्थापित होकर फ्रांस में शरण लिया। अमिताभ बच्चन ने यह ट्टीव एक फलोअर की ट्वीट के जवाब में लिखा था-

लोगों की नाराजगी इस बात से थी कि भले ही फ्रांस की टीम के खिलाड़ी अफ्रीकी मूल के थे, मगर जीत के लिए फ्रांस की जगह अफ्रीका को श्रेय देना गलत है। अमिताभ बच्च्न के इस ट्वीट को कई लोगों ने 'निम्न स्तर' और 'छोटी सोच' वाला बताया...

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed