फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan to begin shooting of Nag Ashwin prabhas film kalki 2 in may shoot will end in 15 june reports

Kalki 2: इस दिन से 'कल्कि 2' की शूटिंग शुरू करेंगे अमिताभ बच्चन, फिल्म के सीक्वल में बढ़ी स्क्रीन टाइमिंग

Sat, 15 Mar 2025 11:59 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 15 Mar 2025 11:59 AM IST
सार

Kalki 2: 'कल्कि 2898 एडी' साल 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही, जिसके सीक्वल पर अब तेजी से काम चल रहा है। वहीं, खबर है कि अमिताभ बच्चन फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan to begin shooting of Nag Ashwin prabhas film kalki 2 in may shoot will end in 15 june reports
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

विस्तार

फिल्म निर्माता नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 एडी' साल 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक थी। अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब निर्देशक और निर्माताओं ने फिल्म के सीक्वल पर काम शुरू कर दिया है। वहीं, अब हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन कथित तौर पर कल्कि 2 की शूटिंग के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

कब से कब तक शूटिंग करेंगे बिग बी
हाल ही में आई खबर के मुताबिक, अमिताभ बच्चन के मई में शूटिंग शुरू करने की उम्मीद है। उन्होंने हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति 16 की शूटिंग पूरी की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीक्वल में बच्चन का स्क्रीन टाइम बढ़ा दिया गया है। फिल्म की शूटिंग 15 जून तक जारी रहेगी। बताया गया कि अमिताभ बच्चन मार्च के अंत में अश्वत्थामा की भूमिका के लिए तैयारी शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीक्वल की कहानी
रिपोर्ट्स के अनुसार, सीक्वल में अमिताभ बच्चन और भैरव/कर्ण यानी प्रभास की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। सुमति यानी दीपिका पादुकोण के अजन्मे बच्चे को बचाने में उनकी भूमिका को दिखाया जाएगा। यह पिछले वाले से भी अधिक भव्य होगा, क्योंकि इसमें प्रभास और अमिताभ बच्चन दुष्ट सुप्रीम कमांडर यास्किन यानी कमल हासन का भी सामना करेंगे। ऐसे में फिल्म की अगली किस्त में तीन दिग्गज आपस में भिड़ेंगे।

विज्ञापन

हैदराबाद के बाहरी इलाके में होगी शूटिंग
सीक्वल में चौथी दुनिया, फ्लक्स लैंड्स और नोमेन्स नाम की एक जनजाति का खुलासा किया जाएगा। हालांकि, पिछले वर्ष 30 दिनों का फिल्मांकन पूरा हो गया था, लेकिन अभी भी कई एक्शन दृश्यों की शूटिंग होनी बाकी है। जानकारी के अनुसार, अमिताभ बच्चन बच्चन भारतीय पौराणिक महाकाव्य महाभारत के एक अमर पात्र की भूमिका निभा रहे हैं, इसलिए वह हथियारों के साथ अधिक एक्शन करते भी नजर आएंगे।इसकी शूटिंग हैदराबाद के बाहरी इलाके में की जाएगी, जहां एक विशाल सेट बनाया गया है। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है।
L2 Empuraan: क्या टल गई मोहनलाल की एक्शन फिल्म की रिलीज? पृथ्वीराज सुकुमारन दावों पर दी प्रतिक्रिया 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed