{"_id":"590947b34f1c1bcc3a443a1a","slug":"amitabh-bachchan-starrer-film-sarkar-3-in-legal-battle","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉपी राइट मामले में फंसी 'सरकार 3', टल सकती है रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कॉपी राइट मामले में फंसी 'सरकार 3', टल सकती है रिलीज
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Wed, 03 May 2017 08:33 AM IST
विज्ञापन
अमिताभ्ा बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन स्टारर 'सरकार 3' कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। नरेंद्र हीरावत एंड कंपनी ने फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा पर कॉपीराइट के मामले में केस दर्ज करवाया है। वहीं राम गोपाल वर्मा ने इस आरोप को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
ये भ्ाी पढ़ें- 'सरकार 3' के लिए गणेश वंदना गाते नजर आए अमिताभ बच्चन
विज्ञापन
बता दें कि नरेंद्र हीरावत एंड कंपनी के पास 1300 फिल्मों का कॉपीराइट है। कंपनी के अनुसार, 'सरकार' का दूसरा पार्ट रिलीज होने के बाद 'सरकार' फ्रेंचाइजी के सभी कॉपीराइट ले लिए थे।
विज्ञापन
कंपनी के एग्जीक्यूटिव हेड श्रेयांश हीरावत ने कहा, 'सरकार 3 के प्रोड्यूसर से हम काफी निराश हैं। हमने अक्टूबर 2016 में प्रोड्यूसर को एक नोटिस भेजा था। लेकिन उन्होंने फिल्म रिलीज के लिए हमसे अनुमति लेना जरूरी नहीं समझा। हमने एक साल पहले सरकार की फ्रेंचाइजी ले ली थी। इसलिए अब हाई कोर्ट जाने के अलावा हमारे पास कोई रास्ता नहीं बचा था।'
ये भ्ाी पढ़ें- राम गोपाल वर्मा ने कहा 'सांप तो काटेगा ही',विवादित ट्वीट्स पर जानें ये 10 बातें
हीरावत ने आगे कहा, 'हमें उम्मीद है कि कोर्ट पूरी जांच करने के बाद सरकार 3 की रिलीज पर रोक लगा देगा।' बता दें कि 'सरकार 3' 12 मई को रिलीज होने वाली है। अब ये मामला मुंबई हाई कोट पहुंच गया है।
वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर का कहना है कि नरेंद्र हीरावत एंड कंपनी ने सिर्फ के पास सिर्फ 'सरकार' के कॉपीराइट है। जबकि ये फिल्म 'सरकार' का तीसरा पार्ट 'सरकार 3' है।