फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh bachchan reveal his success secret

अमिताभ की सफलता में छिपकली का योगदान

Mon, 15 Sep 2014 08:10 AM IST
Updated Mon, 15 Sep 2014 08:10 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan reveal his success secret

महानायक अमिताभ बच्चन बतौर मेजबान टेलीविजन रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) में अक्सर अपनी हाजिरजवाबी से लोगों को गुदगुदा देते हैं। हाल में उन्होंने एक कड़ी में खुलासा किया कि कैसे दो छिपकलियां उनके जीवन के लिए सौभाग्यशाली साबित हुईं।

विज्ञापन


शो के सेट से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि शो में उत्तराखंड से आईं एक प्रतिभागी शीला गुप्ता ने अमिताभ को बताया कि चूंकि उन पर एक छिपकली टपक गई थी, इसीलिए वह 'केबीसी' की 'हॉट सीट' तक पहुंच पाईं। यानी उनके अनुसार, छिपकली उनके लिए सौभाग्यशाली रही।

विज्ञापन

उसी वजह से केबीसी में

amitabh bachchan reveal his success secret
अमिताभ ने प्रतिभागी की इस अजीबोगरीब बात पर चुटकी ली और कहा कि एक सुहावनी सुबह में वह उठे तो उन्हें होटल के कमरे में अपनी बगल में दो छिपकलियां सोती मिलीं, यही वजह है कि वह आज 'केबीसी' के मेजबान हैं।

अमिताभ बच्चन इन दिनों ‌फिल्मों से ज्यादा टीवी शो के लिए चर्चित हैं। अनुराग कश्यप के प्रोडक्‍शन में बने युद्घ धारावाहिक के बाद वह केबीसी के नए सीजन की मेजबानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed