काजोल ने बताया रॉकस्टार, मनोज बाजपेयी की बने इंस्पिरेशन; सेलेब्स ने अमिताभ बच्चन को बर्थ डे पर किया विश
Celebs Wish Amitabh Bachchan On His Birthday: आज सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। राजनीतिक क्षेत्र से लेकर सिनेमा जगत से जुड़े लोग अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विस्तार
अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग बहुत अधिक है। वह कई लोगों के पसंदीदा अभिनेता हैं। आज वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर ममता बनर्जी, शत्रुघ्न सिन्हा, फरहान अख्तर, अनुपम खेर, मनोज बाजपेयी, साउथ एक्टर प्रभास के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
ममता बनर्जी और शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पोस्ट के जरिए दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
ममता बजर्नी ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट की और लिखा, ‘महानायक अमिताभ बच्चन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपको निरंतर अच्छा स्वास्थ्य, खुशियां मिलें।’ वह आगे लिखती हैं, ‘1984 से अमिताभ जी के साथ मेरा एक स्नेह भरा रिश्ता है। तब हम दोनों पहली बार भारतीय संसद के सदस्य बने थे। साथ ही यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि उन्होंने और जया जी ने कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अपनी गरिमामय उपस्थिति से हमें कई बार समृद्ध किया है।’ वहीं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ट्विटर पोस्ट पर लिखा, ‘हमारे आइकन, रोल मॉडल अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।’
Wishing the legendary Amitabh Bachchan Ji a very happy birthday!
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) October 11, 2025
May you be blessed with continued good health, happiness, and many more inspirational years for us all.
I cherish the affectionate relationship I share with Amitabh ji since 1984 when we both became first-time…
Many many happy returns of the day for our icon, role model, for everybody @SrBachchan. https://t.co/3NwDIkyggQ pic.twitter.com/c6ZoRgN45b
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) October 11, 2025
अनुपम खेर और मनोज बाजपेयी ने महानायक को कहा- जन्मदिन मुबारक हो
मनोज बाजपेयी इंस्टाग्राम पोस्ट में अमिताभ बच्चन के लिए लिखते हैं, ‘आपने मुझमें अभिनय का बीज बोया। एक पूरी पीढ़ी को इंस्पायर करने के लिए शुक्रिया अमित जी। आपके अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना करता हूं। जन्मदिन मुबारक हो।’ अनुपम खेर ने भी अमिताभ बच्चन को वीडियो मैसेज के जरिए बर्थ डे विश किया है।
नातिन नव्या ने लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे नाना'
काजोल ने अमिताभ बच्चन को कहा रॉकस्टार
फरहान अख्तर के अलावा धर्मा प्रोडक्शन ने दी बर्थ डे विशेज
फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी। वह अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘जन्मदिन मुबारक हो अमित अंकल। आपके जन्मदिन के खास मौके पर आपके साथ होना कितनी सुखद और सौभाग्य की बात थी। आपको और पापा को पुरानी बातों को याद करते हुए देखना, सुनना कमाल का एक्सपीरियंस था।’
धर्मा प्रोडक्शन ने भी एक वीडियो साझा करते हुए अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
साउथ एक्टर प्रभास ने भी दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
इन सेलेब्स ने भी दी अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं
Thank you IMDB for the lovely poster of the top 250 highest rated Indian movies which apart from the eternal classics like Pather Panchali, Aparajito, Apur Sansar, Jalshaghar & Charulata, has Baishe Srabon as the only contemporary Bengali film. What a huge honour for the team!😍 pic.twitter.com/BF5KHDBPlS
— Srijit Mukherji (@srijitspeaketh) January 27, 2025
अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने इस अंदाज में बिग बी को जन्मदिन की बधाई दी है
बहू रानी ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बिग बी को जन्मदिन की बधाई दी है।
View this post on Instagram
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)