Amitabh Bachchan: बॉक्सिंग मैच में अमिताभ बच्चन की नाक से बहने लगा था खून, बिग बी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए फैंस को अपने बच्चन के एक और किस्से से रूबरू करवाया है और अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की दी हुई एक सीख के बारे में बताया।
विस्तार
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी निजी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से साझा करते हैं। एक बार फिर बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिए एक किस्से से फैंस को रूबरू करवाया है। उन्होंने अपने दिवंगत पिता हरिवंश राय बच्चन को याद किया और बचपन में उनसे मिली एक सीख के बारे में बताया।
अमिताभ बच्चन ने अपने नए ब्लॉग में बचपन का एक किस्सा साझा किया है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा कि जब वह चौथी या पांचवीं कक्षा में थे तो उन्होंने बॉक्सिंग मैच में हिस्सा लिया और उन्हें चोट लग गई, जिसके बाद उन्होंने अपने पिता को एक पत्र लिखा। एक पत्र के बजाय उनके पिता ने 1953 में कैंब्रिज से एक किताब भेजी, जिस पर उनका संदेश लिखा था। अभिनेता ने कहा कि हाल ही में उनकी पत्नी और अभिनेत्री जया बच्चन को उनके पुस्तकालय में उनके पिता की वह किताब मिली।
Golmaal 5: पर्दे पर लौट रहा गोलमाल 5 का धमाल! जल्द शुरू होने वाली है शूटिंग, श्रेयस तलपड़े ने दिया बड़ा हिंट
अमिताभ ने लिखा, "हां और आकर्षण तब जायज हो जाता है, जब लाइब्रेरी में बाबूजी (पिता हरिवंश राय बच्चन) की किताबें रखी होती हैं, संयोग से आपको एक ऐसी किताब मिल जाती है, जिस पर हस्ताक्षर किए गए हैं और आपको समर्पित किया गया है एक छोटे से संदेश के साथ। पत्नी द्वारा मेरे पास यह आया है। थोड़ा सा फटा हुए है, लेकिन अभी भी कुछ सुपाठ्य स्थिति में है।
Anuradha Paudwal: अनुराधा पौडवाल ने अरिजीत सिंह के रीमेक सॉन्ग पर दिए अपने बयान पर पेश की सफाई, कही यह बड़ी बात
अभिनेता ने लिखा, 'बॉयज हाई स्कूल साल 1953-54 में जब मैं चौथी या पांचवीं कक्षा में था और बाबूजी अपनी पढ़ाई के लिए इंग्लैंड में थे, तब मैंने स्कूल में बॉक्सिंग रिंग में भाग लिया। मेरे घर ब्लू हाउस के कॉक हाउस पॉइंट्स को बढ़ाने के लिए और एक सफल बाउट के बाद अगले एक में हार गया था। हार के बाद उनकी एक आंख काली हो गई थी और नाक से खून आने लगा, जिसके जवाब में उनके पिता ने एक बॉक्सिंग बुक भेजी, जिसके पहले पन्ने पर साइन के साथ लिखा था ‘अच्छे कठिन वार मन को प्रसन्न करते हैं’।
Rahul Vaidya: दिशा की प्रेग्नेंसी पर खुशी से फूले नहीं समा रहे राहुल, जल्द पापा बनने के लिए उत्साहित हैं गायक