फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan makeup artist deepak sawant phone lost coolie dashrath daund found it and return it to police

Amitabh Bachchan: कुली को मिला अमिताभ के सहयोगी का डेढ़ लाख का फोन, फिर उठाया ऐसा कदम कि सबने की तारीफ

Wed, 22 Mar 2023 08:52 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 22 Mar 2023 08:52 PM IST
सार

मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले कुली को प्लेटफार्म नंबर चार पर एक मोबाइल पड़ा मिला था, जिसकी कीमत एक लाख 40 हजार थी।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan makeup artist deepak sawant phone lost coolie dashrath daund found it and return it to police
पुलिस के साथ कुली दशरथ दौंड - फोटो : Social media

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक दशरथ दौंड नाम के कुली की खूब तारीफ की जा रही है। वजह है उनकी ईमानदारी। दरअसल, मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले कुली को प्लेटफार्म नंबर चार पर एक मोबाइल पड़ा मिला था, जिसकी कीमत एक लाख 40 हजार थी। इतना महंगा फोन मिलने के बाद भी कुली का ईमान डगमगाया नहीं, बल्कि उन्होंने ईमानदारी दिखाते हुए यह फोन पुलिस के हवाले कर दिया। जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि यह फोन अमिताभ बच्चन के मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत का है।

विज्ञापन

300 रुपये कमाते हैं दशरथ

अब इस खबर के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर दशरथ को यूजर्स असली हीरो और 'कुली नंबर वन' कहकर बुला रहे हैं। लोग उनकी ईमानदारी की सराहना कर रहे हैं। दशरथ रेलवे स्टेशन पर कुली का काम कर रोजाना 300 रुपये कमाते हैं। जब वह रेलवे स्टेशन पर थे तो उन्हें वहां लावारिस फोन पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने अपने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन जब फोन के मालिक का पता नहीं चला तो वह सीधे पुलिस स्टेशन चले गए।

Shabana Azmi: फिल्म 'अर्थ' के लिए शबाना आजमी ने नहीं ली थी फूटी कौड़ी, महेश भट्ट ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh Bachchan makeup artist deepak sawant phone lost coolie dashrath daund found it and return it to police
अमिताभ बच्चन, मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत - फोटो : Social media

पुलिस को दिया फोन

पुलिस में जाकर उन्होंने सारी कहानी बताते हुए फोन जमा करा दिया। दशरथ का कहना है कि वह कभी दूसरे का सामान अपने पास नहीं रखते हैं। जब वह 21 मार्च की रात को टहल रहे थे, तब उन्हें वह फोन मिला और पुलिस में जमा कराने के बाद वह सोने चले गए। कुछ देर बाद पुलिस वालों ने उन्हें फोन करके बताया कि इसके मालिक का पता चल गया है और ईमानदारी के लिए उनकी तारीफ की।

Yashpal Sharma: कार्यक्रम में देरी हुई तो आयोजकों पर भड़क गए यशपाल शर्मा, जारी हुआ नई फिल्म ‘छिपकली’ का गाना

विज्ञापन

दीपक सावंत ने भी की तारीफ

जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला कि यह फोन अमिताभ बच्चन के मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत का है। इसके बाद उन्होंने दीपक के परिवार से संपर्क किया, तब वह भी दशरथ की इमानदारी देख खुश हो गए और उन्हें एक हजार रुपये इनाम के तौर पर दिए। दीपक, अमिताभ के साथ 48 साल से जुड़े हुए हैं और उनका मेकअप करते हैं। खुद बिग बी भी कई बार काम के लिए दीपक की तारीफ कर चुके हैं।

Dalljiet Kaur: दलजीत कौर ने तलाकशुदा लोगों के नाम लिखा नोट, बोलीं- जिंदगी को एक मौका और दो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed