फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Granddaughter Navya Naveli Nanda debut at Paris Fashion Week Aishwarya Rai walk the same ramp

Navya Naveli: पेरिस फैशन वीक में नव्या नवेली नंदा ने किया डेब्यू, उसी रनवे पर रैंप वॉक करती नजर आईं ऐश्वर्या

Mon, 02 Oct 2023 12:52 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 02 Oct 2023 12:52 PM IST
सार

श्वेता बच्चन ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो साझा की हैं। इन तस्वीरों में नव्या नवेली नंदा रनवे पर रेड ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Granddaughter Navya Naveli Nanda debut at Paris Fashion Week Aishwarya Rai walk the same ramp
नव्या नवेली नंदा, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा ने इस वर्ष पेरिस फैशन वीक में अपना डेब्यू किया है। उनकी मां श्वेता बच्चन ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो साझा की हैं। इन तस्वीरों में नव्या रनवे पर रेड ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। नव्या की मामी और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन भी उसी रैंप पर दिखाई दीं। 
विज्ञापन

Vivek Agnihotri: बॉक्स ऑफिस पर 'द वैक्सीन वॉर' की सुस्ती पर बोले विवेक, भगवद्गीता का दिया उदाहरण
विज्ञापन


श्वेता बच्चन ने साझा कीं तस्वीरें
श्वेता बच्चन ने अपनी मां जया बच्चन के साथ भी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में जया आगे बैठकर नव्या को चीयर्स करती हुई दिखाई दे रही हैं। नव्या पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप पर चलती हुई दिखाई दीं। नव्या ने फैशन इवेंट में कॉस्मेटिक ब्रांड लोरियल पेरिस के लिए रनवे पर वॉक किया। श्वेता ने नव्या पर चलने के दौरान का एक वीडियो साझा किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'लिटिल मिस लोरियल'। वहीं एक दूसरे पोस्ट में अपनी पेरिस की कई तस्वीरों को साझा किया। उन्होंने कैप्शन में बताया कि जब नव्या शो की तैयारियों में व्यस्त थीं, तब वह और जया बच्चन पेरिस में मजे से घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

TV Stars: छोटे पर्दे पर तगड़ी फीस वसूलते हैं ये सितारे, नंबर वन पर है ये अभिनेता


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by S (@shwetabachchan)



पोस्ट शेयर कर श्वेता ने लिखा...
श्वेता ने लिखा, 'इस सप्ताह सभी सड़कें पेरिस की ओर गईं। खैर, कम से कम मेरी मां और मेरे लिए। क्योंकि नव्या ने अपना सारा दिन लोरियल का काम करते हुए बिताया। मैं और मेरी मां घूमे और खाना खाया (ईमानदारी से कहूं तो घूमने से ज्यादा खाया) यह शो एक अनुभव था और बहुत भावनात्मक था। मेरी मां और मैं दोनों ने स्वीकार किया कि जब हमारी छोटी बच्ची मुस्कुराती हुई चल रही थी तो मैंने अपने आंसू रोक लिए थे।'   
Salman Khan: इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को सलमान खान ने किया था रिजेक्ट, लिस्ट के नाम देखकर नहीं होगा यकीन
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by S (@shwetabachchan)



बेटी को रैंप पर चलता देख भावुक हुईं श्वेता
उन्होंने आगे लिखा, 'मुझे उसका पहला कदम याद है, जो उसने अपने पहले जन्मदिन से कुछ ही दिन पहले उठाया था, कल की तरह। वैसे सभी माता-पिता यह कहते हैं। मुझे यकीन है, यह कष्टप्रद है, लेकिन यह सच है। उसने रेड ड्रेस पहनी थी, एफिल टॉवर गुलाबी हो गया था, और हम बहुत गर्वित, बहुत भावुक और बहुत भूखे थे। मैंने अपने बैग में कुछ एमएंडएम चॉक्लेट रख लिए, हालांकि किसी फैशन शो में चॉकलेट खाना निंदनीय है, मगर हमने ऐसा किया, क्योंकि हम इसके लायक हैं।' 
Adah Sharma: 'द वैक्सीन वॉर' पर कुछ भी बोलने से साफ मुकर गईं अदा शर्मा, बताई चुप्पी साधने की वजह

उसी रैंप पर ऐश्वर्या ने भी किया वॉक
बता दें कि पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय बच्चन भी मौजूद थीं। ऐश्वर्या लोरियल पेरिस के लिए भारतीय ब्रांड एंबेसडर के रूप में रनवे पर नजर आईं। उन्होंने गोल्ड कलर की चमकदार केप गाउन पहना था। इस दौरान ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं।   
Jimmy Shergill: कभी चॉकलेट हीरो कहे जाने वाले जिमी शेरगिल को है इस बात का पछतावा, कहा- 'हमने वहां गलती की...'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aishwarya Rai (@aishclips)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed