फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan get blue tick back on Twitter sing for elon musk

Amitabh Bachchan: ट्विटर पर ब्लू टिक वापस मिलने पर फूले नहीं समाए अमिताभ बच्चन, एलन मस्क के लिए गाया यह गाना

Sat, 22 Apr 2023 10:23 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 22 Apr 2023 10:23 AM IST
सार

अमिताभ बच्चन को ट्विटर पर ब्लू टिक वापस मिल गया है। इसके बाद शहंशाह फूले नहीं समाए हैं और एलन मस्क के लिए गाना गाते नजर आए हैं। 
 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan get blue tick back on Twitter sing for elon musk
अमिताभ बच्चन-एलन मस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एलन मस्क ने 20 अप्रैल 2023 से ब्लू बैज छीनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी के तहत बीते दिन ट्विटर पर तमाम सितारे आम लोगों की तरह महसूस करते नजर आए। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, किंग शाहरुख खान से लेकर दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट जैसे सितारों के नाम के आगे से ब्लू टिक हटा दिया गया। ऐसा किए जाने के बाद बी-टाउन के कुछ ऐसे सेलेब्स भी सामने आए जिन्होंने यह खुलासा किया कि पैसे भरे जाने के बाद भी उनसे ब्लू बैज छीन लिया गया है। इसमें एक नाम अमिताभ बच्चन का भी था, वहीं बिग बी की शिकायत के बाद उन्हें ब्लू बैज वापस मिल गया है, जिसके बाद शहंशाह का ट्वीट गुदगुदाने वाला है। 

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन को ब्लू बैज मिला वापस 

अमिताभ बच्चन ट्विटर पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। शहंशाह अक्सर अपने ट्वीट से लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ गुदगुदाते नजर आते हैं। इसी कड़ी में ब्लू बैज मिलने के बाद अमिताभ खुद को ट्वीट करने से नहीं रोक पाएं और बिग बी इतने खुश हुए कि उन्होंने एलन मस्क के लिए गाना गाना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिग बी ने एलन मस्क के लिए गाया गाना 

अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में लिखा है, 'ए मस्क भैया! बहुत बहुत धन्यवाद देते हैं हम आपका! उ, नील कमल लग गवा हमार नाम के आगे! अब का बताई भैया! गाना गये का मन करत है हमार! सुनबो का? इ लेओ सुना- 'तू चीज बड़ी है मस्क-मस्क ... तू चीज बड़ी है, मस्क।'

 

ब्लू टिक छिन जाने पर ऐसा था अमिताभ का रिएक्शन 

अमिताभ बच्चन ने ब्लू बैज छीनने के बाद जो ट्वीट किया था, वह भी खूब वायरल हुआ था। बिग बी ने लिखा था, 'ए ट्विटर भइया। सुन रहे हैं ? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम ... तो उ जो नील कमल होत है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया, ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं - अमिताभ बच्चन... हाथ तो जोड़ लिये रहे हम। अब का, गोड़वा जोड़े पड़ी का ??' ट्विटर की नई पॉलिसी के अनुसार, भारतीय यूजर्स को ब्लू टिक लेने के लिए हर महीने 650 रुपये का भुगतान करना होगा। ब्लू टिक का वार्षिक प्लान 6800 रुपये का है। ट्विटर पर ब्लू बैज लेने के बाद आप चार हजार कैरेक्टर्स में ट्वीट कर पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed