फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan calls himself ai robot shared his 90s photo on social media read full article here

Amitabh Bachchan: 90 के दशक की यह फोटो देख बिग बी खुद को समझ बैठे एआई रोबोट, पोस्ट में दिया मजेदार रिएक्शन

Mon, 12 Jun 2023 05:56 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 12 Jun 2023 05:56 PM IST
सार

बॉलीवुड के अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। जब भी वह पर्दे पर नजर आते हैं तो दर्शक सीटियां और तालियां बजाए बगैर खुद को रोक नहीं पाते।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan calls himself ai robot shared his 90s photo on social media read full article here
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। जब भी वह पर्दे पर नजर आते हैं तो दर्शक सीटियां और तालियां बजाए बगैर खुद को रोक नहीं पाते। अमिताभ बच्चन ने अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। आज भी उनकी फिल्मों को खूब पसंद किया जाता है।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के चाहने वालों की लंबी लिस्ट है 80 की उम्र में भी वह युवा कलाकारों को टक्कर देते हैं। उम्र के इस पड़ाव में उन्होंने न सिर्फ फिल्मों में काम करना जारी रखा है बल्कि वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर सिर्फ मजेदार पोस्ट ही शेयर नहीं करते हैं, बल्कि कभी-कभी खुद का ही मजाक उड़ा देते हैं। हाल ही में, कुछ ऐसा ही हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh Bachchan calls himself ai robot shared his 90s photo on social media read full article here
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर 90 के दशक की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें मैं खुद को एआई रोबोट समझ रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर को एडिटेड बताया है। तस्वीर में वह कलरफुल प्रिंटेड शर्ट और व्हाइट पैंट में हैंडसम लग रहे हैं। काउच पर बैठकर अमिताभ ने बिंदास तरीके से पोज देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

फोटो शेयर कर बिग बी ने कैप्शन में लिखा- 'हाहाहा… जिसने भी मुझे यह फोटो भेजी है कितने बेहतरीन तरीके से इस फोटो को एडिट किया है। मुझे एक एआई रोबोट दिखा रहा है!! हाहाहा…' अमिताभ के इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि अमिताभ के पास फिलहाल कई प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें 'प्रोजेक्ट के', 'गनपथ- पार्ट 1' और 'सेक्शन 84' शामिल हैं। फैंस भी इन सबका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed