फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Buys 2.67 Acre Land Parcel In Ayodhya For Rs 35 Crore From House of Abhinandan Lodha

बिग बी ने रामनगरी अयोध्या में किया बड़ा निवेश, खरीदी 2.67 एकड़ जमीन; इतने करोड़ में हुई रजिस्ट्री

Fri, 06 Mar 2026 07:31 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 06 Mar 2026 07:31 PM IST
सार

Amitabh Bachchan Property: बिग बी ने अयोध्या में एक बड़ा निवेश किया है। उन्होंने एक प्रॉपर्टी खरीदी है। जानिए कहां पर ली उन्होंने ये जमीन…

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Buys 2.67 Acre Land Parcel In Ayodhya For Rs 35 Crore From House of Abhinandan Lodha
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार अपनी किसी फिल्म या प्रोजेक्ट को लेकर नहीं, बल्कि अपने एक निवेश को लेकर चर्चाओं में हैं। अमिताभ बच्चन ने रामनगरी अयोध्या में बड़ा निवेश किया है। एक्टर ने ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ से 2.67 एकड़ जमीन करीब 35 करोड़ में खरीदी है। इस जमीन की आज रजिस्ट्री भी पूरी हो गई है।

विज्ञापन

सरयू तट के पास है जमीन 
द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा यानी एचओएबीएल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह जमीन सरयू तट के पास विकसित हो रही लग्जरी भूमि परियोजना के नजदीक है। इस पूरे लेनदेन की प्रक्रिया एबी कॉर्प लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजेश यादव के माध्यम से संपन्न कराई गई। इससे पहले जनवरी 2024 में भी अमिताभ बच्चन ने एचओएबीएल की परियोजना 'द सरयू' में जमीन खरीदी थी। यह अमिताभ बच्चन का अयोध्या में तीसरा निवेश है।

विज्ञापन

अयोध्या में लगातार बढ़ रहा निवेश
राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में लगातार बढ़ रहे पर्यटन, बेहतर कनेक्टिविटी और तेजी से हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के कारण बड़े निवेशक और सेलिब्रिटीज भी यहां निवेश करने में रुचि दिखा रहे हैं। इसी कड़ी में अमिताभ बच्चन का यह निवेश भी काफी चर्चा में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः ‘हमारे लिए एक प्रिवलेज है’, नेपोटिज्म पर सैफ अली खान ने दी प्रतिक्रिया; बताया बच्चों को देते हैं क्या सलाह?

‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में नजर आएंगे बिग बी
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल की शूटिंग शुरू की है। इस फिल्म में प्रभास और कमल हासन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। बिग बी आखिरी बार साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘वेट्टैयन’ में नजर आए थे। इसमें वो रजनीकांत के साथ प्रमुख भूमिका में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed