Amitabh Bachchan: 'लिखते-लिखते हमको नींद आ गई, वो वहीं तक रह गया', वायरल पोस्ट 'टाइम टू गो' पर बोले बिग बी
Amitabh Bachchan: कुछ वक्त पहले अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट खूब वायरल हुआ। इसमें उन्होंने लिखा, 'जाने का समय हुआ'। इसके बाद उनके रिटायरमेंट के कयास लगाए जाने लगे। एक्टर ने अब इस बारे में चुप्पी तोड़ी है।
विस्तार
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम और ट्विटर पर वे खूब मजेदार पोस्ट शेयर करते हैं। हालांकि, कई बार उनके पोस्ट फैंस को हैरान कर देते हैं। ऐसा ही कुछ पिछले दिनों हुआ, जब बिग बी ने एक पोस्ट में लिखा, 'टाइम टू गो'। इसके बाद फैंस परेशान हो उठे और इस ट्वीट का मतलब पूछने लगे। सोशल मीडिया पर उनके रिटायरमेंट तक के कयास लगाए जाने लगे। हालांकि, बिग बी ने 'कौन बनेगा करोड़पति' में इस वायरल पोस्ट पर चुप्पी तोड़ी है और सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
केबीसी 16 के प्रोमो में मिला जवाब
अमिताभ बच्चन अपने क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के प्रोमो में अपने उस ट्वीट पर बात करते दिखे हैं। दरअसल, एक फैन बिग बी से उस पोस्ट का जिक्र करती हैं। इस पर एक्टर कहते हैं, 'उसमें एक लाइन थी जाने का समय है, तो उसमें कुछ गड़बड़ी है क्या?' वहीं, एक अन्य फैन पूछती है- 'कहां जाने की प्लानिंग थी?' इसके बाद अमिताभ बच्चन ने अपने उस पोस्ट पर जवाब दिया।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
नींद की वजह से पोस्ट अधूरा रह गया
अमिताभ बच्चन ने कहा, 'अरे भाई साब हमको काम पर जाने का समय आ गया है। गजब करते हो यार! और रात को जब यहां से छुट्टी मिलती है तो घर पहुंचते-पहुंचते एक-दो बज जाते हैं। वो लिखते-लिखते हमको नींद आ गई तो वो वहीं तक रह गया...जाने का वक्त और हम सो गए!' बता दें कि बिग बी की यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हुई थी। लोगों के मन में कई सवाल थे, उन सभी का जवाब आज खुद शहंशाह ने दे दिया है।
यह खबर भी पढ़ें:
Pandit Narendra Sharma: पंडित नरेन्द्र शर्मा को अपने पिता की तरह मानती थीं लता मंगेशकर? 100 से ज्यादा लिखे गीत
इन फिल्मों में आएंगे नजर
अमिताभ बच्चन के जवाब से यह साबित हो गया कि उनके उस पोस्ट के बाद चली अफवाहें महज अफवाह थीं। हालांकि, इसके अलावा भी बिग बी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया। इसमें लिखा, 'जाएं कि रुकें?' बिग बी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म 'सेक्शन 84' है। इसके अलावा फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में भी वे नजर आएंगे।
यह खबर भी पढ़ें:
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने देखी 'द लास्ट फाइव इयर्स', निक के साथ दिए पोज, मालती ने खींचा सबका ध्यान