फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Birthday Celebrated By Madhuri Dixit And Abhishek Bachchan In KBC 18

केबीसी 18: धूम-धाम से मनाया गया अमिताभ बच्चन का जन्मदिन, माधुरी और बेटे अभिषेक ने बढ़ाई रौनक

Fri, 09 Oct 2026 11:06 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 09 Oct 2026 11:06 PM IST
सार

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का 11 अक्तूबर को जन्मदिन है। इससे पहले शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में उनके बर्थडे का जश्न मनाया गया। साथ ही इस खास मौके पर बिग बी ने अपने जीवन से जुड़े कई किस्से शेयर किए। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday Celebrated By Madhuri Dixit And Abhishek Bachchan In KBC 18
माधुरी दीक्षित और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

11 अक्तूबर को अमिताभ बच्चन अपना 84वां बर्थडे मनाएंगे। उनके बर्थडे से पहले 'कौन बनेगा करोड़पति' में उन्हें खास ट्रिब्यूट दिया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी शामिल हुईं। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास। 
विज्ञापन


बर्थडे के मौके पर मना खास जश्न
शो से कई प्रोमो वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें माधुरी दीक्षित और शो के कंटेस्टेंट भव्य तरीके से अमिताभ बच्चन का बर्थडे मनाते नजर आ रहे हैं। नए एपिसोड के प्रोमो में नृत्य-संगीत और जश्न से भरा माहौल देखने को मिल रहा है। इसके साथ फैंस भी बिग बी को बर्थडे की बधाई और उनके शानदार करियर के लिए ट्रिब्यूट देते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

Amitabh Bachchan Birthday Celebrated By Madhuri Dixit And Abhishek Bachchan In KBC 18
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @sonytvofficial
मां से जुड़ा खास किस्सा किया शेयर
शो से सामने आए एक प्रोमो में अमिताभ अपनी मां के बारे में भी बात करते नजर आ रहे हैं। मां को याद करते हुए बिग बी ने कहा, 'मेरी मां भी सभी माताओं की तरह थीं। गंदगी उनको पसंद नहीं थी। वो एक सीख परिवार से थीं। बाऊजी इलाहाबाद के थे। उनका इंटरकास्ट मैरिज हुआ था। वो बहुत ही रोचक कहानी है। कभी उनकी आत्मकथा पढ़िएगा तो आपको पता चलेगा। एक दिन के अंदर मां ने अपना सब कुछ छोड़ दिया और तय किया कि बाऊजी के साथ वो विवाह करेंगी।'  

देखें वीडियो- 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by sonytvofficial (@sonytvofficial)

विज्ञापन

Amitabh Bachchan Birthday Celebrated By Madhuri Dixit And Abhishek Bachchan In KBC 18
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ये सितारे होंगे शामिल
  • कुछ प्रोमो में अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन की भी झलक देखने को मिलती है।
  • इससे साफ है कि बिग बी के बर्थडे सेलिब्रेशन में अभिषेक भी शामिल होंगे।
  • सामने आए वीडियोज से साफ हो गया है कि नया एपिसोड काफी खास और दिलचस्प होने वाला है।
  • इससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।  

ये भी पढ़ें- राइज एंड फॉल: 'एक्स-बॉयफ्रेंड से चैट...', तेज प्रताप ने पूर्व पत्नी ऐश्वर्या पर किए बड़े खुलासे; कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed