{"_id":"5dd73aae8ebc3e5496155054","slug":"amitabh-bachchan-awarded-dadasaheb-phalke-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए गए अमिताभ बच्चन, बोले- सिनेमा मतभेद भुलाकर जोड़ने का जरिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए गए अमिताभ बच्चन, बोले- सिनेमा मतभेद भुलाकर जोड़ने का जरिया
Fri, 22 Nov 2019 07:02 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 22 Nov 2019 07:02 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, अमिताभ बच्चन और रजनीकांत
- फोटो : ट्विटर/प्रकाश जावड़ेकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी फिल्मों के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा है कि सिनेमा लोगों को उनके मतभेद भुलाकर साथ लाने का एक बड़ा माध्यम है। यहां चल रहे 50वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 77 वर्षीय अभिनेता को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसकी घोषणा सितंबर में की गई थी।
विज्ञापन
फिल्म महोत्सव के दौरान अमिताभ बच्चन ने कहा, मैंने हमेशा महसूस किया है कि सिनेमा एक ऐसा सशक्त माध्यम है, जो भाषा और उन सब चीजों से परे है, जो हमारे सामाजिक और आधुनिक जीवन में आती रहती हैं। उन्होंने इसका उदाहरण देते हुए कहा कि जब हम अंधेरे सिनेमा हॉल में बैठते हैं, अपने बराबर में बैठे व्यक्ति से कभी नहीं पूछते कि वह किस जाति, धर्म और रंग का है। फिर भी हम उस फिल्म, उसके गाने, हंसी-मजाक और जज्बात का एकसाथ लुत्फ उठाते हैं।
विज्ञापन
अभिनेता ने कहा कि इस तेज और अलग-थलग दुनिया में सिनेमा सहित केवल कुछ चीजें हैं, जो सामुदायिकता और शांति के विचारों को फैलाती हैं। हमें उम्मीद है कि हम फिल्में बनाते रहेंगे जो लोगों को जाति, मजहब या रंगों के आधार पर बांटे नहीं बल्कि जोड़े।
विज्ञापन
फिल्म महोत्सव 28 नवंबर तक चलेगा, जिसमें अमिताभ बच्चन की भी सुपर हिट फिल्में शोले, दीवार, पीकू, ब्लैक और बदला दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा, इस फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें 50 वर्ष हो गए हैं। उन्होंने 1969 में अपना फिल्मी सफर शुरू किया था और फिल्म महोत्सव का यह 50वां आयोजन है। उन्होंने आयोजकों को इसे यादगार बनाने के लिए बधाई दी। बुधवार को हुए फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि अमिताभ ने कहा था कि उनके लिए गोवा आना हमेशा एक शानदार अनुभव रहा है।