Amitabh Bachchan: अमिताभ ने सोशल मीडिया पर पूछा फॉलोअर्स बढ़ाने का जुगाड़, लोगों ने बता डाली निंजा टेक्निक
Amitabh Bachchan X Post: अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा सक्रिय रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक्स पर फॉलोअर्स बढ़ाने के उपाय पूछे। इसके बाद लोगों ने उन्हें एक से बढ़कर एक आइडिया दे डाला।
विस्तार
अमिताभ बच्चन का जलवा सिर्फ बड़े पर्दे तक सीमित नहीं है। उनकी आवाज, उनका अंदाज और उनकी सादगी दशकों से लोगों के दिलों पर राज कर रही है। सोशल मीडिया पर भी बिग बी का अलग ही रंग नजर आता है। वह अपने प्रशंसकों से हर दिन कुछ न कुछ साझा करते हैं, चाहे वह उनकी जिंदगी की छोटी-छोटी बातें हों या फिर उनके ब्लॉग के जरिए कोई खास संदेश।
हाल ही में अमिताभ ने एक्स पर अपने फॉलोअर्स को लेकर एक मजेदार सवाल पूछा। उन्होंने लिखा, "बड़ी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये 49 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा बढ़ ही नहीं रहा। कोई तरीका हो तो बताइए।"
Good Bad Ugly: 'गुड बैड अग्ली' की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में हादसा, बच्चे पर गिरी लाइट, जानें आगे क्या हुआ?
T 5347 - बड़ी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये 49M followers का नंबर बढ़ ही नहीं रहा है ।
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 13, 2025
कोई उपाय हो तो बताइए !!!
इस पोस्ट के बाद फैंस ने मजेदार और दिलचस्प जवाबों की बौछार कर दी। किसी ने उन्हें सलाह दी कि वह एलन मस्क की कंपनी के बनाए चैटबॉट ग्रोक का इस्तेमाल करें। वहीं, कुछ प्रशंसकों ने हंसी-मजाक में कमाल के आइडिया दिए। एक यूजर ने लिखा, "सर, आप मुझे फॉलो कर लें और देखें अगला माइलस्टोन भी पूरा हो जाएगा।" दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, "रेखा जी के साथ एक सेल्फी डालकर देखिए" एक और फैन ने सुझाव दिया, "जया जी के साथ एक तस्वीर डालिए।" कुछ प्रशंसकों ने गंभीर सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि अमिताभ को एक ब्लॉकबस्टर फिल्म करनी चाहिए या फिर जेन-जी यानी युवाओं से जुड़ने के लिए एक पॉडकास्ट शुरू करना चाहिए।
Rekha Ji k saath selfie daal k dekhiye :)
— vaibhav mishra (@vaibhav_m) April 13, 2025
@SrBachchan sir ji, अब आप मुझे follow करो, फिर देखो कैसे next milestone भी पार हो जाएगा!
— Kanchan Kumar Vashisht 🇮🇳 (@kkvashisht1) April 13, 2025
Awaiting your response with blessings 😊 #MondayVibes
फिल्मों की बात करें तो अमिताभ आखिरी बार 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने शानदार कारोबार किया था। अब फैंस इस फिल्म की अगली कड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।