चल क्या रहा है अमिताभ-सनी लियोनी के बीच?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौका था सिंगर मीका की फिल्म ‘बलविंदर सिंह फेमस हो गया’ के म्यूजिक रिलीज का। बुधवार को मुंबई का मीडिया इस बात को लेकर उत्साहित था कि बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारे अमिताभ बच्चन और इन दिनों हॉट फेवरेट सनी लियोनी एक ही कार्यक्रम में पहुंचने वाले हैं।
दोनों जब एक मंच पर होंगे तो नजारा कैसा होगा, हर कोई यह देखना चाहता था। लेकिन कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को निराशा हुई। करीब आधे घंटे तक चले कार्यक्रम में जब मंच पर फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी और मीडिया के साथ सवाल-जवाब चल रहे थे तब अमिताभ पहुंचे।
सफेद जैकेट में वह हमेशा की तरह बहुत भव्य लग रहे थे और उनके पहुंचते ही हर किसी के दिल की धड़कने बढ़ गई थीं। बिग बी के आने के बाद लोग सनी लियोनी के आने का इंतजार कर रहे थे। परंतु सनी नहीं आईं।
सनी आई ही नहीं
अमिताभ के हाथों से फिल्म का म्यूजिक लॉन्च कराया गया। फिल्म के दोनों नायकों मीका और शान ने पैर छू कर उनका आशीर्वाद लिया। अमिताभ ने कहा कि उनके घर में हर कोई मीका की आवाज का दीवाना है। मीका उन्हें फोन कम करते हैं और एसएमएस ज्यादा भेजते हैं।
बिग बी ने यह भी कहा कि मीका के ऐक्टिंग के मैदान में आने से अब उनके लिए मुकाबला कठिन हो गया है। ऐसी कुछ और हल्की-फुल्की बातें कहने के बाद अमिताभ मंच से उतरे और कार्यक्रम से चले गए। म्यूजिक रिलीज कार्यक्रम बिना औपचारिकर घोषणा के खत्म हो गया।
और फिर पहुंच गईं सनी लियोनी
कुछ मिनटों के बाद सनसनी तब फैली जब पोर्न स्टार सनी लियोनी भी अपने पति डेनियल वेबर के साथ मौके पर पहुंचीं।सूत्रों का कहना है कि आयोजकों का इरादा अमिताभ और सनी लियोनी की मौजूदगी में ‘बलविंदर सिंह फेमस हो गया’ का म्यूजिक लॉन्च करना था।
जबकि मीडिया को दिए गए निमंत्रण में अमिताभ और सनी का नाम मेहमानों की सूची में लिखा गया था। लेकिन ऐसा हो नहीं सका, तो क्यों? फिल्म से जुड़े सूत्र इस बारे में कुछ कहने को तैयार नहीं हैं। जबकि अटकलों का बाजार गर्म है। क्या बिग बी सनी का सामना नहीं करना चाहते थे या फिर सनी खुद को अमिताभ जैसे सुपर सितारे के सामने सहज नहीं पा रही थीं?
बताया जाता है कि कार्यक्रम में आने के लिए सनी शाम से ही तैयार थीं, मगर जब तक अमिताभ के हाथों से म्यूजिक लॉन्च नहीं हुआ और वह चले नहीं गए, वह नहीं आईं। सूत्रों के मुताबिक अमिताभ के जाने के बाद आयोजकों ने सनी को सूचना दी, तब वह पति के साथ पहुंचीं।
क्या सनी लियोनी को किया गया उपेक्षित?
अब फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि क्या अमिताभ के कहने पर सनी को म्यूजिक रिलीज के मुख्य कार्यक्रम से दूर रखा गया। हालांकि फिल्म से जुड़े सूत्र इस बात का खंडन कर रहे हैं। उनका कहना है कि कार्यक्रम में पहले से यह बात तय थी कि सनी देर से आएंगी।
उल्लेखनीय है कि फिल्म के प्रमोशनल गाने ‘शेक दैट बूटी’ में सनी ने मीका के साथ जबदर्स्त डांस किया है।निर्देशक सुनील अग्निहोत्री की यह फिल्म बलविंदर सिंह फ्रॉम लुधियाना (मीका सिंह) और बलविंदर सिंह फ्रॉम पटियाला (शान) की कहानी है।
दोनों अपने-अपने शहरों से प्रसिद्धि पाने के लिए मुंबई आते हैं। फिल्म म्यूजिकल, रोमांटिक कॉमेडी है। ब्राजीलियन मॉडल गेब्रिएला बारटेंट फिल्म की हीरोइन हैं। वह बीते दो साल से तमिल-तेलुगु फिल्मों में काम कर रही हैं। यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है। ‘बलविंदर सिंह फेमस हो गया’ 26 सितंबर को रिलीज हो रही है।