फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan and Chiranjeevi film teaser and trailer has been released

अमिताभ की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' का टीजर रिलीज, चिरंजीवी का एक्शन जीत लेगा दिल

Tue, 20 Aug 2019 04:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 20 Aug 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan and Chiranjeevi film teaser and trailer has been released
sye raa narasimha reddy - फोटो : social media
साउथ सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' का टीजर रिलीज हो गया है। दर्शक इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अभिनेता चिरंजीवी, विजय सेतुपति और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। डेढ़ मिनट के टीजर में अभिनेता चिरंजीवी का शानदार एक्शन और तलवारबाजी हर किसी का दिल जीत लेगी। 
विज्ञापन


बता दें कि फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में अमिताभ बच्चन फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के बाद एक बार फिर अंग्रेजों से भिड़ते दिखाई देंगे। फिल्म में हीरो चिरंजीवी आंध्र प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानी उयालवाड़ा नरसिम्हा रेड्डी की भूमिका में हैं। अमिताभ बच्चन की फिल्म में भूमिका उनके गुरु और आध्यात्मिक नेता गोसाई वेंकन्ना की है। 
विज्ञापन


पढ़ें: KBC 11: अमिताभ ने पहले एपिसोड में कंटेस्टेंट से पूछे ये 10 सवाल, आपको कितने आते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पीरियड फिल्म अंग्रेजों के खिलाफ कुरनूल में हुई आजादी की पहली लड़ाई की कहानी है। वैसे तो इतिहास में अंग्रेजों के खिलाफ पहली बगावत 1857 की ही मानी जाती है। कुरनूल का यह संघर्ष इससे पहले का बताया जाता है। सुरेंदर रेड्डी निर्देशित इस फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

पढ़ें: अंग्रेजों से फिर भिड़ेंगे अमिताभ, 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में बिग बी और चिरंजीवी के फर्स्ट लुक रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed