{"_id":"5d5a5e0d8ebc3e89c243a109","slug":"amitabh-bachchan-sye-raa-narasimha-reddy-film-first-look-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजों से फिर भिड़ेंगे अमिताभ, 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में बिग बी और चिरंजीवी के फर्स्ट लुक रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंग्रेजों से फिर भिड़ेंगे अमिताभ, 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में बिग बी और चिरंजीवी के फर्स्ट लुक रिलीज
Mon, 19 Aug 2019 02:18 PM IST
शिप्रा सक्सेना
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Mon, 19 Aug 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
Sye Raa Narasimha Reddy
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अमिताभ बच्चन की पहली मल्टी स्टारर साउथ फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में उनके पहले लुक ने सोमवार को सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। फिल्म निर्माताओं ने अमिताभ बच्चन के अलावा फिल्म के दूसरे कलाकारों चिरंजीवी, विजय सेतुपति, तमन्ना भाटिया आदि के लुक्स भी जारी किए लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा अमिताभ बच्चन के लुक की ही हो रही है।
फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में अमिताभ बच्चन फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के बाद एक बार फिर अंग्रेजों से भिड़ते दिखाई देंगे। फिल्म में हीरो चिरंजीवी आंध्र प्रदेशक के स्वतंत्रता सेनानी उयालवाड़ा नरसिम्हा रेड्डी की भूमिका में हैं। अमिताभ बच्चन की फिल्म में भूमिका उनके गुरु और आध्यात्मिक नेता गोसाई वेंकन्ना की है।
यह पीरियड फिल्म अंग्रेजों के खिलाफ कुरनूल में हुई आजादी की पहली लड़ाई की कहानी है। वैसे तो इतिहास में अंग्रेजों के खिलाफ पहली बगावत 1857 की ही मानी जाती है। कुरनूल का यह संघर्ष इससे पहले का बताया जाता है। सुरेंदर रेड्डी निर्देशित इस फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी प्रोड्यूस कर रहे हैं।