फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh appreciate happy new year film

क्या यह अमिताभ का अंध पुत्रमोह नहीं है?

Fri, 05 Sep 2014 09:06 AM IST
Updated Fri, 05 Sep 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
amitabh appreciate happy new year film

अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बीच यूं तो हमेशा ही अच्छे संबंध रहे हैं लेकिन कभी ऐसा नहीं कि बिग बी किंग खान की तारीफों के पुल अपने सोशल नेटवर्किंग अकाउंट पर बांधे हों। परंतु हाल में वह हुआ जो कभी नहीं हुआ।

विज्ञापन


शाहरुख खान केबीसी के सैट पर पहुंच गए जहां पर अमिताभ शूटिंग कर रहे थे। लेकिन शाहरुख क्यों वहां पहुंचे यह जानना भी जरूरी है। शाहरुख की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ आ रही है, यह सभी जानते हैं। सूत्रों के अनुसार किंग खान जब बिग बी के पास गए थे तो अपने साथ फिल्म के कुछ खास हिस्से ले गए थे ताकि अमिताभ को दिखा सकें।
विज्ञापन


शाहरुख दिखाए कुछ हिस्से

amitabh appreciate happy new year film

शाहरुख ने बिग बी की वैनिटी वैन में बैठ कर अमिताभ को फिल्म के अंश दिखाए जो उन्हें बहुत पसंद आए। लेकिन बात इतनी ही होती तो कुछ नहीं था। असल में इसके बाद अमिताभ ने सोशल मीडिया में तत्काल यह खबर डाली की शाहरुख उनसे मिलने आए और लगे हाथ फिल्म की तारीफ भी कर डाली।

जानकारों का मानना है कि ऐसा दरअसल इसलिए हुआ क्योंकि शाहरुख की फिल्म में बिग बी के बेटे अभिषेक एक रोल निभा रहे हैं। सब जानते हैं कि अभिषेक वैसे स्टार नहीं बन सके, जैसी की उम्मीद की जा रही थी। सच भी है कि अगर ‘हैप्पी न्यू ईयर’ चलेगी तो छोटे बी को भी फायदा मिलेगा, इसलिए किंग खान की तारीफ जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed