फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amir khan is looking for a singer

आमिर खान को भारी पड़ गई यह तलाश!

Tue, 14 Jul 2015 11:25 AM IST
Updated Tue, 14 Jul 2015 11:25 AM IST
विज्ञापन
amir khan is looking for a singer

'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान के ट्विटर पर यह घोषणा करने के बाद कि उन्हें अपने घरेलू बैनर की अगली फिल्म के लिए नई अभिनेत्री की तलाश है, कई ईमेल आए हैं। जवाब में इतने ईमेल आए हैं कि उनके ऑफिस का सर्वर ही ठप हो गया। फिल्म का निर्देशन कर रहे अद्वैत चंदन का कहना है कि यह 'वाकई रोमांचक' है।

विज्ञापन


आमिर ने पिछले सप्ताह ट्विटर पर लिखा था कि उनका बैनर अपनी अगली फिल्म के लिए एक ऐसी नई अभिनेत्री की तलाश में है, जो अभिनय करने के साथ ही गा भी सके।

एक सूत्र ने कहा कि आमिर के ट्वीट को आधे घंटे से भी कम समय में जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली और 3,000 हजार से ज्यादा प्रविष्ठियां मिलीं। इन सभी प्रविष्ठियों में एक वीडियो अटैच था, इसलिए ये सभी भारी थीं। इस वजह से सर्वर पूरी तरह बैठ गया।
विज्ञापन


लोगों को करना पड़ मना

amir khan is looking for a singer

आमिर के प्रोडक्शन की अगली फिल्म से निर्देशन की शुरुआत कर रहे अद्वैत चंदन ने एक बयान में कहा, "हम पूरी रात अटैचमेंट डाउनलोड करने और उनका जवाब देने के लिए बैठे रहे, ताकि हम इनबॉक्स खाली कर सकें..हमने लोगों को ऑडिशन के लिए बुलाना शुरू कर दिया है। यह वाकई रोमांचक है। लड़की (अभिनेत्री) जल्द मिलने की उम्मीद है।"


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed