अमीषा पटेल के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट, सामने आई एक्ट्रेस की प्रतिक्रिया; कानूनी कार्रवाई की कही बात
Ameesha Patel: राजपाल यादव के बाद अब अभिनेत्री अमीषा पटेल कानूनी मुश्किलों में फंसी हैं। एक्ट्रेस के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हुआ है। अब इस मामले पर अमीषा की प्रतिक्रिया सामने आई है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री अमीषा पटेल उस समय अचानक सुर्खियों में आ गईं, जब मुरादाबाद अदालत द्वारा 2017 के एक कार्यक्रम से जुड़े विवाद के संबंध में उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया गया। हालांकि, अब अमीषा पटेल ने खुद इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है और मामले को पुराना बताया है। जिसका निपटारा भी हो चुका है। साथ ही एक्ट्रेस ने झूठे आरोपों पर कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही है।
अमीषा ने मामले को बताया 15 साल पुराना
पूरे मामले पर एक बयान जारी करते हुए अमीषा पटेल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इस बयान में अमीषा की ओर से कहा गया, ‘मीडिया रिपोर्टों में पवन वर्मा द्वारा मुरादाबाद में कुछ कार्यवाही किए जाने का जिक्र है।
मैं सभी को सूचित करना चाहती हूं कि यह 15 साल पुराना मामला है, जिसमें पवन वर्मा ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए थे और पूरी तय राशि प्राप्त कर ली थी। इसके बावजूद ऐसा लगता है कि उन्होंने झूठे आरोप लगाकर कार्यवाही शुरू की है।
मेरे वकील इस व्यक्ति के झूठ और धोखे को उजागर करने के लिए उसके खिलाफ धोखाधड़ी की उचित आपराधिक कार्यवाही शुरू कर रहे हैं। जबकि मैं अपने काम पर ध्यान देना चाहती हूं और उन लोगों को नजरअंदाज करना चाहती हूं, जो झूठे बहाने से ध्यान आकर्षित करने के लिए तमाशा खड़ा करते हैं।’
सुनवाई में नहीं पहुंचने पर जारी हुआ गैर-जमानती वारंट
यह घटनाक्रम मुरादाबाद एसीजेएम-5 अदालत द्वारा सोमवार को अभिनेत्री के निर्धारित सुनवाई में अनुपस्थित रहने के कारण उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने के बाद सामने आया है। उन्हें अब 27 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है।
यह है पूरा मामला
- मामला करीब एक दशक पुराना है, जब 2017 में मुरादाबाद के इवेंट मैनेजर पवन वर्मा ने अमीषा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
- शिकायत में कहा गया कि अमीषा ने शहर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए 11 लाख रुपये लिए थे। हालांकि, वो पैसे लेने के बावजूद वह समारोह में नहीं पहुंचीं।
- शिकायत के अनुसार, अभिनेत्री मुंबई से दिल्ली आईं, लेकिन पहुंचने पर उन्होंने कथित तौर पर 2 लाख रुपये नकद मांगे।
- जब इवेंट कंपनी ने अतिरिक्त राशि देने से इनकार कर दिया, तो वह कथित तौर पर मुंबई लौट गईं और समारोह में नहीं आईं।
- इस घटना के बाद पवन वर्मा ने अमीशा और उनकी टीम के खिलाफ मुरादाबाद अदालत में मामला दर्ज कराया।
- लगभग दो साल पहले, अमीशा मुरादाबाद अदालत में पेश हुईं और उन्हें जमानत मिल गई थी।
- हालांकि, आरोप है कि उन्होंने जमानत की शर्तों का पालन नहीं किया, जिसके चलते अदालत ने उनके खिलाफ दोबारा गैर-जमानती वारंट जारी किया।
- अब उन्हें 27 मार्च को अदालत में पेश होने के लिए समन भेजा गया है।