{"_id":"5d74b9de8ebc3e0147578c0d","slug":"amar-ujala-brought-a-chance-to-meet-director-ali-abbas-zafar-see-all-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तान के डायरेक्टर से पूछिए सिनेमा का हर सवाल, 12 सितंबर को देहरादून में लगेगी मास्टरक्लास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुल्तान के डायरेक्टर से पूछिए सिनेमा का हर सवाल, 12 सितंबर को देहरादून में लगेगी मास्टरक्लास
Mon, 09 Sep 2019 08:55 AM IST
अपूर्वा राय
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 09 Sep 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
अली अब्बास जफर
- फोटो : Social Media
हिंदी सिनेमा में अपनी बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्मों के चलते डायरेक्टर नंबर वन बन चुके अली अब्बास जफर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गुरुवार को अपने प्रशंसकों से रू ब रू होंगे। अमर उजाला मास्टरक्लास विद अली अब्बास जफर नामक इस कार्यक्रम में अमर उजाला पाठक भी हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन मंगलवार से शुरू होंगे।
विज्ञापन
सलमान खान को सिनेमा के सुल्तान का तमगा दिलाने वाली फिल्म सुल्तान के निर्देशन से पहले अली अब्बास जफर ने उन्हें लेकर टाइगर जिंदा है फिल्म निर्देशित की। और अली की पिछली फिल्म भारत में भी सलमान खान ही हीरो थे। इस फिल्म की कामयाबी के साथ ही अली ने कारोबार के मामले में भी निर्देशक राज कुमार हिरानी की बराबरी की और हिंदी सिनेमा के डायरेक्टर नंबर वन बन गए।
विज्ञापन
निर्देशक अली अब्बास जफर के खाते में अब 300 करोड़ रुपये कमाने वाली दो फिल्में टाइगर जिंदा है व सुल्तान और 200 करोड़ रुपये कमाने वाली एक फिल्म भारत है। अब तक ये रिकॉर्ड सिर्फ हिरानी के पास रहा है जिनकी दो फिल्मों पीके और संजू ने 300 करोड़ और थ्री इडियट्स ने 200 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई की। अली अब्बास जफर इन दिनों प्राइम वीडियो के साथ एक वेब सीरीज के निर्माण पर काम कर रहे हैं, इसके अलावा चर्चा ये भी है कि उनकी अगली फिल्म शाहरुख खान के साथ हो सकती है।
विज्ञापन
अपने प्रशंसकों और सिनेमा को अपना करियर बनाने के उत्सुक युवाओं से मिलने के लिए अली अब्बास जफर ने फिल्म भारत की रिलीज से पहले ये कार्यक्रम सोचा था, जिसे अमर उजाला देहरादून में 12 सितंबर को अंजाम देने जा रहा है। कार्यक्रम में प्रवेश पंजीकरण के जरिए होगा।