Aly Goni: 'अल्लाह दे बंदेया' की शूटिंग के दौरान अली गोनी हुए घायल, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
टेलीविजन एक्टर अली गोनी काफी समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और उनकी बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है। हाल ही में अली गोनी अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मीन भसीन के साथ अपने एक म्यूजिक वीडियो ‘अल्लाह दे बंदेया’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए।
विस्तार
अली गोनी ने सोशल मीडिया पर शूटिंग से एक बीटीएस क्लिप शेयर करते हुए बताया कि वे अपनी म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। वहीं एक्टर ने अपने नोट में टीम और लेडी लव जैस्मीन भसीन को केयर करने के लिए थैंक्यू भी कहा है।
अली ने अपने नोट में लिखा, 'इस पहाड़ पर चढ़ते समय मेरा पैर मुड़ गया, किसी को बोला नहीं क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि शूटिंग में देरी हो क्योंकि यह हमारा आखिरी दिन था और आखिरकार शॉट के बाद मैं दर्द और ब्लैकआउट के साथ लेटा हुआ था। हमने अस्पताल जाकर एमआरआई कराई और पता चला कि तीन लिगामेंट फटे हुए हैं और कई मोचें हैं और फिर मुझे 8 हफ्ते के लिए आराम करने के लिए कहा गया, मेरी अच्छी केयर करने के लिए जैस्मीन भसीन और देसी मेलोडीज टीम को स्पेशल थैंक्यू'।
View this post on Instagram
बता दें कि अली गोनी और जैस्मीन भसीन ने ‘अल्लाह दे बंदेया’ नाम के एक म्यूजिक वीडियो में नजर आ रहे हैं। ये वीडियो 9 अगस्त, 2023 को रिलीज हुई थी। हिट रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में अली गोनी और जैस्मीन भसीन को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। तब से, इनका रिश्ता मजबूत बना हुआ है और वे खुलेआम एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने से नहीं हिचकिचाते हैं।
यह भी पढ़ें: फिल्मों में विलेन का किरदार निभाकर मशहूर हुए शरत सक्सेना, मुसीबत बनी अभिनेता की जबर्दस्त बॉडी