फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Allu Arjun undergoes special training abroad about acting reveals producer Bunny Vas is it for atlee film

Allu Arjun: विदेश में अभिनय से जुड़ी स्पेशल ट्रेनिंग ले रहे अल्लू अर्जुन, एटली की फिल्म के लिए कर रहे तैयारी?

Mon, 03 Mar 2025 08:33 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 03 Mar 2025 08:33 PM IST
सार

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन बीते एक महीने से विदेश में थे। निर्माता बनी वास ने खुलासा करते हुए कहा कि अभिनेता खास ट्रेनिंग ले रहे थे। साथ ही उन्होंने और भी दिलचस्प जानकारी साझा की।  

विज्ञापन
Allu Arjun undergoes special training abroad about acting reveals producer Bunny Vas is it for atlee film
अल्लू अर्जुन और एटली कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' की दमदार सफलता का जश्न मना रहे हैं। वहीं, इस बीच अब अभिनेता अपनी अगली फिल्मों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अब उनके पास एटली, त्रिविक्रम श्रीनिवास और संदीप रेड्डी वांगा के साथ फिल्में हैं। शुरुआत में अल्लू अर्जुन ने त्रिविक्रम की फिल्म शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन अब उन्होंने अपना मन बदल लिया है और एटली के प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दी है।

विज्ञापन

विदेश में ट्रेनिंग ले रहे अल्लू अर्जुन
पिछले कुछ दिनों से अल्लू अर्जुन भारत से दूर हैं। बीते कुछ दिनों से प्रशंसकों और दर्शकों को लग रहा था कि वह छुट्टी मना रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। अभिनेता विदेश छुट्टियां मनाने नहीं, बल्किन स्पेशल ट्रेनिंग लेने गए हैं। इस बात का खुलासा अभिनेता के करीबी सहयोगी और 'तंडेल' के निर्माता बनी वास ने किया है। दरअसल, उन्होंने अल्लू अर्जुन की ट्रेनिंग लेने की जानकारी 'छावा' के तेलुगु प्रचार के दौरान साझा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनी वास ने साझा की ये जानकारी
बनी वास ने कहा, 'अल्लू अर्जुन गारू एक महीने की ट्रेनिंग के लिए गए थे। बनी गारू हमेशा अपने खाली समय में अभिनय और अन्य कला-संबंधित क्षेत्रों के बारे में शोध करते हैं। उसी के तहत उन्होंने पिछले एक महीने में एक वेलनेस सेंटर में प्रशिक्षण लिया और आज शहर में उतरे। मैं अभी तक उनसे नहीं मिला हूं, लेकिन उनकी टीम जल्द ही उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में अपडेट देगी।'

विज्ञापन

एटली की फिल्म के लिए ट्रेनिंग ले रहे अल्लू अर्जुन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन एटली की आने वाली फिल्म में एक योद्धा की भूमिका निभाएंगे, जिसे 600 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया जा रहा है। वहीं, अब फैंस का मानना है कि अल्लू अर्जुन की स्पेशल ट्रेनिंग क्या एटली के अगले प्रोजेक्ट का हिस्सा थी? हालांकि, इस बारे में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। सन पिक्चर्स कथित तौर पर इस बड़ी फिल्म को प्रोड्यूस कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed