फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Allu Arjun Movie Varudu co star Bhanushree Mehra reacts to being blocked by actor on Twitter

Bhanushree Mehra: अल्लू अर्जुन ने भानु श्री को कर दिया था ट्विटर पर ब्लॉक? एक्ट्रेस ने साझा किया स्क्रीनशॉट

Sun, 19 Mar 2023 11:17 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 19 Mar 2023 11:17 AM IST
सार

आपको बता दें कि भानु श्री मेहरा ने अल्लू अर्जुन की वर्ष 2010 में आई फिल्म 'वारुदु' से डेब्यू किया था। 

विज्ञापन
Allu Arjun Movie Varudu co star Bhanushree Mehra reacts to being blocked by actor on Twitter
अल्लू अर्जुन-भानु श्री मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ एक्ट्रेस भानु श्री मेहरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों वह अपने ट्वीट की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, इस ट्वीट में भानु श्री ने खुलासा किया है कि उन्हें साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने इशारो-इशारों में यह भी कहा कि अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म करने के बाद भी उन्हें काम नहीं मिल रहा। एक्ट्रेस के इस ट्वीट के बाद यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी। इसके बाद उन्होंने दूसरा ट्वीट कर जानकारी दी कि अल्लू अर्जुन ने उन्हें अनब्लॉक कर दिया है।

विज्ञापन

Shehnaaz-Sara: शहनाज गिल ने सारा अली खान को किया लिप-लॉक किस! वीडियो देख फटी रह गईं फैंस की आंखें
विज्ञापन


अल्लू अर्जुन की फिल्म से किया डेब्यू
आपको बता दें कि भानु श्री मेहरा ने अल्लू अर्जुन की वर्ष 2010 में आई फिल्म 'वारुदु' से डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली थी। फिल्म में भानु श्री लीड रोल में नजर आई थीं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक स्क्रीनशॉट शेयर कर यह दावा किया है कि उनके फिल्म 'वारुदु' के को-स्टार अल्लू अर्जुन ने उन्हें ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद उन्हें अनब्लॉक भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Malaika Arora: 'सातवें आसमान पर हूं', अर्जुन कपूर संग रिलेशन को मलाइका ने बताया 'प्री हनीमून फेज'
 
साझा किया स्क्रीनशॉट
भानु श्री ने स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा है, 'अगर आप कभी ऐसा महसूस करते हैं कि आप एक लीक में उलझकर रह गए हैं तो याद रखें कि मैंने फिल्म 'वारुदु' में अल्लू अर्जुन के साथ काम किया था और इसके बाद भी कोई काम नहीं मिला। लेकिन, मैंने संघर्ष में हास्य खोजना सीख लिया-खासतौर से अब जब अल्लू अर्जुन ने मुझे ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। हालांकि, एक्ट्रेस का यह ट्वीट अल्लू अर्जुन के फैंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस की जमकर क्लास लगाई है। यूजर्स का कहना है कि भानु श्री अपने फ्लॉप करियर के लिए अल्लू अर्जुन को दोषी ठहरा रही हैं।
 

यूजर्स ने लगाई क्लास तो पेश की सफाई
यूजर्स की प्रतिक्रिया के बाद भानुश्री ने एक अन्य ट्वीट किया और बताया कि अल्लू अर्जुन ने उन्हें अनब्लॉकर कर दिया है। भानुश्री ने दूसरे ट्वीट में स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, 'ग्रेट न्यूज, अल्लू अर्जुन ने मुझे अनब्लॉक कर दिया है! स्पष्ट कर दूं कि मैंने अपने करियर की असफलताओं के लिए उन्हें कभी दोष नहीं दिया। इसकी बजाय मैंने अपने संघर्षों में हास्य खोजना और आगे बढ़ते रहना सीखा है।' इसके साथ उन्होंने अल्लू अर्जुन का भी शुक्रिया अदा किया। इसके बाद यूजर्स एक्ट्रेस का मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपने अपना मजाक खुद बना लिया है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अटेंशन के लिए कुछ भी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed