फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   allu arjun may start shooting for atlee film in mid 2025 and movie to release in 2026 reports

Allu Arjun-Atlee: इस दिन से एटली की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे अल्लू अर्जुन! रिलीज डेट पर आया अपडेट

Mon, 03 Mar 2025 09:54 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 03 Mar 2025 09:54 PM IST
सार

Allu Arjun-Atlee Film: अल्लू अर्जुन को लेकर खबरें हैं कि वह एटली की फिल्म पर पहले काम करेंगे। ऐसे में अब इस फिल्म की शूटिंग और रिलीज डेट को लेकर अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन
allu arjun may start shooting for atlee film in mid 2025 and movie to release in 2026 reports
एटली-अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' की दमदार सफलता का जश्न मना रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी अगली फिल्मों पर अपना ध्यान लगा दिया है। वहीं, इस बीच खबरें आ रही हैं कि अल्लू अर्जुन ने अपनी अगली फिल्म के लिए हिट निर्देशक एटली के साथ हाथ मिलाया है। वहीं, अब एटली के साथ उनकी फिल्म की शूटिंग को लेकर अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लू अर्जुन और एटली की आगामी फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम अप्रैल 2025 में शुरू होने की उम्मीद है। साथ ही बताया जा रहा है कि 2025 के मध्य में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। वहीं, अगले साल यानी 2026 में यह फिल्म रिलीज होने की कगार पर होगी। हालांकि, फिल्म के बारे में निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक एलान नहीं किया है। निर्माताओं की ओर से इस पर मुहर लगनी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश में अल्लू अर्जुन ने ली ट्रेनिंग
वहीं, इससे पहले खबर आई थी कि अल्लू अर्जुन ने विदेश में अभिनय से जुड़ी एक महीने की स्पेशल ट्रेनिंग ली है। 'छावा' के तेलुगु प्रचार के दौरान निर्माता बनी वास ने खुलासा करते हुए कहा था, 'अल्लू अर्जुन गारू एक महीने की ट्रेनिंग के लिए गए थे। बनी गारू हमेशा अपने खाली समय में अभिनय और अन्य कला-संबंधित क्षेत्रों के बारे में शोध करते हैं। उसी के तहत उन्होंने पिछले एक महीने में एक वेलनेस सेंटर में प्रशिक्षण लिया और आज शहर में उतरे। मैं अभी तक उनसे नहीं मिला हूं, लेकिन उनकी टीम जल्द ही उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में अपडेट देगी।'

विज्ञापन

त्रिविक्रम की फिल्म से पहले एटली के साथ काम करेंगे अल्लू अर्जुन
वहीं, अब फैंस का मानना है कि अल्लू अर्जुन ने यह खास ट्रेनिंग शायद एटली की फिल्म के लिए ली है। वहीं, अल्लू अर्जुन के बस त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ भी एक फिल्म है, जिसकी शूटिंग वह शुरू करने वाले थे, लेकिन प्री-प्रोडक्शन में देरी के चलते इस फिल्म को आगे के लिए टाल दिया गया और अब अल्लू अर्जुन पहले एटली की फिल्म पर काम शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed