फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Allu Arjun brother shares dance video of Spiderman on film Pushpa the song Sami Sami

Video: ‘पुष्पा’ के गाने ‘सामी-सामी’ पर स्पाइडर मैन ने लगाए ठुमके, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Wed, 12 Jan 2022 12:45 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 12 Jan 2022 12:45 AM IST
सार

स्पाइडर मैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्म 'पुष्पा' के गाने 'सामी-सामी' पर डांस करता नजर आ रहा है। ये वीडियो अभिनेता अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष ने शेयर किया है। 

विज्ञापन
Allu Arjun brother shares dance video of Spiderman on film Pushpa the song Sami Sami
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ 17 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए लगभग 25 दिन हो गए हैं लेकिन अब तक फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है। फैंस ने इस फिल्म को जितना पसंद किया है, उतने ही इसके गाने भी पसंद किए जा रहे हैं। इस फिल्म का ‘सामी-सामी’ गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इस गाने पर छोटी-छोटी रील्स बना रहे हैं और ये काम स्पाइडर मैन भी करता हुआ नजर आया है। जी हां, थोड़ी हैरानी की बात है लेकिन ‘पुष्पा’ के पॉपुलर सॉन्ग ‘सामी-सामी’ पर खुद स्पाइडर मैन थिरकता हुआ नजर आया है।

विज्ञापन

 
अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष ने सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है क्योंकि इसी वीडियो में स्पाइडर मैन ‘सामी-सामी’ गाने का हुक स्टेप करता हुआ नजर आ रहा है, जिससे साफ है कि लोगों की तरह स्पाइडर मैन को भी ये गाना काफी भाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्पाइडर मैन एक बिल्डिंग के गेट से जुड़े पिल्लर पर खड़े होकर डांस कर रहा है और उसके सामने कुछ और लोग भी सेम स्टेप करने की कोशिश कर रहे हैं, जो सांता क्लॉस के आउटफिट में हैं।
विज्ञापन

 
 
इस वीडियो के साथ अल्लू शिरीष ने लिखा है, ‘स्पाइडरमैन अपनी कामयाबी का जश्न पुष्पा के गाने रारा सामी पर डांस करके मना रहा है। अल्लू अर्जुन और स्पाइडी का फैन होने के नाते... वाह, ये इंडियन है बॉस। स्पाइडरमैन बहुत बढ़िया।’

 
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। कोरोना के बाद भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने रिलीज के 25वें दिन 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म के कलेक्शन की स्पीड देख कर अभी लगता नहीं है कि ‘पुष्पा’ का इरादा थमने या रुकने का है। भारत में फिल्म ने 23 दिनों में 250.3 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। सिर्फ हिंदी वर्जन से फिल्म ने 81.58 करोड़ का कलेक्शन किया है। पुष्पा ने 23 दिन में वर्ल्डवाइड 326.6 करोड़ कमाए हैं। रीजनल सिनेमा के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि की तरह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed