फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   All Is Well Between Karan Johar and Ayan Mukerji Amid rumours of Rift Over Brahmastra 2 and 3

Karan Johar-Ayan Mukerji: करण जौहर और अयान मुखर्जी के बीच मतभेद? लेटेस्ट रिपोर्ट्स से मिले ऐसे संकेत

Tue, 11 Apr 2023 10:17 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 11 Apr 2023 10:17 PM IST
सार

पिछले दिनों अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे और तीसरे पार्ट के बारे में एलान किया था कि वह दोनों को एक साथ शूट करेंगे। लेकिन उसके बाद से ही कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि करण जौहर और अयान मुखर्जी के बीच मतभेद हो गए हैं।

विज्ञापन
All Is Well Between Karan Johar and Ayan Mukerji Amid rumours of Rift Over Brahmastra 2 and 3
अयान मुखर्जी, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले साल सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई करने वाली फिल्मों में से एक 'ब्रह्मास्त्र' एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार फिल्म की चर्चा इसके आने वाले पार्ट्स को लेकर हो रही है। पिछले दिनों अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे और तीसरे पार्ट के बारे में एलान किया था कि वह दोनों को एक साथ शूट करेंगे। लेकिन उसके बाद से ही कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि करण जौहर और अयान मुखर्जी के बीच मतभेद हो गए हैं, इसलिए निर्देशक ने 'ब्रह्मास्त्र' 2 और 3 को किसी और बैनर के तले बनाने का फैसला किया है। लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स में इन खबरों को झूठा करार दिया गया है।

विज्ञापन

वही रिश्ता रखते हैं अयान और करण
एक नई रिपोर्ट के अनुसार, अयान और करण के बीच सब ठीक है। रिपोर्ट में एक करीबी सूत्र द्वारा दावा किया गया है कि, 'यह सच नहीं है। यह सिर्फ और सिर्फ गोसिप है, जो दोनों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहा है। दोनों में वही रिश्ता है, जो अब तक था।' अयान ने करण को एक बड़ी हिट दी है। वहीं दूसरी तरफ अयान के लिए निर्देशक ने एक सपोर्टिव सिस्टम की तरह काम किया है। चाहे फिर वह 'वेक अप! सिड' के साथ उन्हें लॉन्च करना हो या फिर कुछ और।'
विज्ञापन

Neetu Kapoor: 'कल हो ना हो' में 'प्रीति' की मां के लिए जया बच्चन नहीं नीतू थीं पहली पसंद, एक्ट्रेस का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे निर्माताओं से संपर्क कर सकते हैं अयान
पुरानी रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि 'ब्रह्मास्त्र' के आईपी अधिकार अयान के पास हैं और इसीलिए वह दूसरे निर्माताओं से संपर्क कर सकते हैं। हालांकि, अफवाहों को लेकर दोनों तरफ से कोई आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है।

ब्लॉकबस्टर रही थी 'ब्रह्मास्त्र'
पिछले साल रिलीज हुई 'ब्रह्मास्त्र' को बनाने में अयान मुखर्जी को पूरे 10 साल लंबा समय लगा है। इस फिल्म का निर्माण उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' रिलीज होने के तुरंत बाद कर दी थी। 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1: शिवा' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया सहित और भी बहुत कलाकार थे। यह फिल्म पिछले साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही थी।
Swara Bhasker: फहाद संग अंतरधार्मिक शादी पर स्वरा भास्कर की दो टूक, कहा- प्यार करते हैं तो डर से लड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed