फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   All is not well between Katrina Kaif & Ranbir Kapoor

चल गया पता, क्यों नहीं हो रही रणबीर-कैटरीना की शादी

Sat, 22 Aug 2015 09:29 AM IST
Updated Sat, 22 Aug 2015 09:29 AM IST
विज्ञापन
All is not well between Katrina Kaif & Ranbir Kapoor

काफी दिन से रणबीर और कैटरीना के फैन जानने चाहते है, कि आखिर वो शादी कब कर रहे हैं। उनकी शादी में क्या अड़चन है इसका पता चल गया है। रणबीर और कैटरीना कई बार शादी करने का इशारा कर चुके हैं। लेकिन हर बार उनकी शादी पर कुछ फैसला नहीं हो पाता है।

विज्ञापन


दरअसल मामला ये है कि रणबीर की मम्मी कैटरीना को पसंद नहीं करती हैं। इसलिए जब भी रणबीर शादी की बात को घर में करते है उन्हे अपनी मम्मी की नाराजगी की झेलनी पड़ती है। ये बातें रणबीर के पापा ऋषि कपूर ने एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन


जब रणबीर ने अपना घर छोड़कर कैटरीना के साथ लिव-इन में रहने का फैसला किया तब भी उन्हे घर में विरोध करना पड़ा था। अब शादी के मामले पर भी ऐसा ही हो रहा है। तो देखते हैं कि रणबीर मम्मी नीतू को कब तक मना पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीतू को इंप्रेस करना चाह रही हैं कैटरीना!

All is not well between Katrina Kaif & Ranbir Kapoor

कैटरीना रणबीर से अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं और वो रणबीर की मम्मी को इंप्रेस करना चाह रही हैं। हाल ही में कैटरीना ने अपने नए घर में हवन-पूजन कराया। दरअसल बात ये है कि रणबीर और कैटरीना ने पिछले दिनों घर बदला था।

नए घर में आने के बाद से रणबीर के करियर का ग्राफ लगातार गिरने लगा। आजकल रणबीर के सितारे बेहद खराब हैं। ऐसे में कैटरीना ने अपने घर में पूजा कराई ताकि रणबीर के सितारे बदल जाएं। साथ ही इस कोशिश को नीतू को मनाने की तरह भी जोड़ के देखा जा रहा है।

कैट पूजा-पाठ करके शायद नीतू को भी भरोसा दिलाना चाहती हों कि वो एक भारतीय बहू की तरह रहेंगी। लेकिन नीतू कब तक मानती हैं, इसके बारे में शायद वो ही बता सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed