फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   alia will not to work with mahesh bhatt

पापा के साथ काम करना संभव नहीं: आलिया

Sat, 15 Feb 2014 08:57 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Sat, 15 Feb 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
alia will not to work with mahesh bhatt

तो क्या आलिया भट्ट ने अपने पापा महेश भट्ट की क्षमता पर ही सवालिया निशान लगा दिए हैं?

विज्ञापन


अभिनेत्री आलिया भट्ट कहती हैं कि वह अपने पिता फिल्मकार महेश भट्ट के निर्देशन में काम करना पसंद करेंगी, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि ऐसा मौका उन्हें मिलेगा।

आलिया ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उनके सहकलाकार नवोदित अभिनेता वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा थे।

आलिया के सहकलाकार रह चुके अभिनेता वरुण की दूसरी फिल्म 'मैं तेरा हीरो' के निर्देशक उनके पिता डेविड धवन हैं, लेकिन आलिया को संदेह है कि उन्हें अपने पिता के निर्देशन में काम करने का मौका कभी मिलेगा, भले यह उनकी दिली तमन्ना हो।
विज्ञापन


आलिया ने कहा, "मुझे अपने पिता के निर्देशन में काम करना पसंद है, लेकिन मुझे लगता है कि अब वह किसी के लिए भी फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में दोबारा नहीं आने वाले। यह संभव ही नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश भट्ट 'दिल है कि मानता नहीं' 'आशिकी' 'हम हैं राही प्यार के' 'जख्म' और 'कारतूस' जैसी फिल्मों के निर्देशक रहे हैं। 1999 में आई 'कारतूस' उनके निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म थी।


आलिया फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'हाइवे' के प्रदर्शित होने का इंतजार कर रही हैं, जिसके निर्देशक इम्तियाज अली हैं।

आलिया (20) खुद को काफी प्रतिस्पर्धात्मक मानती हैं, लेकिन उनका कहना है, "मैं नकारात्मक रूप में प्रतिस्पर्धा नहीं रखती। मैं खुद को बेहतर बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा रखती हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed