बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अक्सर सोशल मीडिया पर ऑनलाइन ट्रोलिंग का टारगेट बन जाते हैं। मेगास्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक, बी-टाउन के सितारे बार-बार कई और विचित्र कारणों से ट्रोल होते रहते हैं। अब आलिया भट्ट नेटिजन्स के रडार पर आ गई हैं। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियों में आलिया काे शुगर ड्रिंक को एंडोर्स करते हुए देखा जा रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में अभिनेत्री ने चीनी को हानिकारक बताया है।
Alia Bhatt: अब इस विज्ञापन के चलते आलिया भट्ट हुईं ट्रोलर्स का शिकार, यूजर्स बोले- पैसों के लिए जहर भी बेच सकते हैं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Mon, 09 May 2022 12:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन