फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   alia bhatt to romance sushant singh rajput in next film

आलिया को मिला नए किस्म का हमसफर

Wed, 13 Aug 2014 08:05 AM IST
Updated Wed, 13 Aug 2014 08:05 AM IST
विज्ञापन
 alia bhatt to romance sushant singh rajput in next film

वैसे तो आलिया बॉलीवुड के सभी नवोदित कलाकारों के साथ एक के बाद एक कर के सिने एंट्री मार रही हैं, और किसी भी बॉलीवुड हीरो के साथ उनकी नयी कैमस्ट्री मजेदार ही होगी लेकिन अब जिनके साथ उनकी कैमिस्ट्री बन रही है, उनके साथ आलिया की जोड़ी थोड़ी और ज्यादा रोमांचक होगी।

विज्ञापन


चर्चा है कि बॉलीवुड के दो नवोदित कलाकारों आलिया भट्ट और सुशांत सिंह राजपूत अब सिने-स्क्रीन पर एक साथ नजर आएँगे। इन दोनों को होमी अदजानिया की अगली फिल्म में एक साथ कास्ट किया गया है।

विज्ञापन

पहले कभी नहीं किया काम

 alia bhatt to romance sushant singh rajput in next film

​ ​​एक सूत्र का कहना है, "यह एक ताजा तरीन जोड़ी होगी। आलिया और सुशांत ने इस से पहले एक साथ काम नहीं किया है। लेकिन दोनों ही अलग-अलग फिल्मों से अपनी प्रतिभा को दिखा चुके हैं। अब दोनों को होमी अदजानिया की अगली फिल्म में एक साथ देखा जाएगा।"

​हालाँकि इसके बारे में अभी तक दोनों ही सितारों से बात नहीं हो पाई है। वहीं व्यापार विश्लेषकों का मानना है कि यह जोड़ी काफी मनोरंजक होगी। आमोद मेहरा कहते हैं, "'2 स्टेट्स' के बाद' आलिया ने यह साबित किया है कि वह बॉक्स ऑफिस पर भीड़ को खींच सकती है।

रणबीर के साथ भी बनेगी जोड़ी

 alia bhatt to romance sushant singh rajput in next film

​आलिया विकास बहल की फिल्म 'शानदार' में शाहिद और अयान मुखर्जी की एक फिल्म में रणबीर कपूर के साथ भी नजर आने जा रही है। 'काई पो चे' से बॉलीवुड में शुरुआत करने वाले सुशांत भी राजकुमार हिरानी की 'पीके' और दिबाकर बनर्जी की 'बायोमकेश बक्शी' में नजर आने जा रहे हैं। इन फिल्मों की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। वहीं शेखर कपूर की फिल्म 'पानी' भी 1 दिसंबर से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed